
टोक्यो पैरालंपिक 2020: सचिन तेंदुलकर ने पैरा खिलाड़ियों को बताया Real Hero, पैरालंपिक खेलों के लिए मांगा सपोर्ट
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पैरा खिलाड़ियों को 'वास्तविक जीवन के हीरो करार देते हुए देशवासियों से टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सपोर्ट करने की अपील की है।...
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पैरा खिलाड़ियों को 'वास्तविक जीवन के हीरो करार देते हुए देशवासियों से टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सपोर्ट करने की अपील की है। पैरालंपिक खेल मंगलवार से शुरू होंगे। तेंदुलकर ने सोमवार को कि यह पैरालंपिक खेलों का समय है और मैं सभी भारतीयों से टोक्यो खेलों में भाग ले रहे देश के 54 खिलाड़ियों को सपोर्ट करने की अपील करता हूं।
"Women and men of extraordinary ability who are all real life heroes for each one of us" Sparkles@sachin_rt's praise for our athletes participating in #Tokyo2020 #Paralympics pic.twitter.com/RCtKnXAMzz
तेंदुलकर ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों का सफर सीख देता है कि यदि जज्बा है और दृढ़ संकल्प है तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। उन्होंने कहा, ' मेरा मानना है कि ये महिलाएं और पुरुष विशेष क्षमताओं वाले खिलाड़ी नहीं बल्कि असाधारण क्षमता वाले महिला और पुरुष हैं जो हम सभी के लिए वास्तविक जीवन के हीरो हैं। उनकी जीवन यात्रा से हमें सीख मिलती है कि महिलाएं और पुरुष अपने जुनून, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ क्या कर सकते हैं और हम सभी के लिए प्रेरणा का काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पैरालंपिक में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी का समर्थन करना जरूरी है भले ही परिणाम कुछ भी रहे।'
महान बल्लेबाज ने कहा, ' मेरा मानना है कि यदि हम अपने पैरालंपिक खिलाड़ियों को उसी तरह से सपोर्ट दे सकते हैं जैसा हम अपने ओलंपिक नायकों और क्रिकेटरों को देते रहे हैं तो हम बेहतर समाज स्थापित कर सकते हैं। और केवल पदक विजेताओं का ही नहीं बल्कि सभी का हौसला बढ़ाना आवश्यक है। पैरालंपिक खेलों में भाग ले रहे सभी 54 खिलाड़ियों में से प्रत्येक पदक नहीं जीत पाएगा।'
तेंदुलकर ने उम्मीद जताई कि इस बार भारत पैरालंपिक में अधिक मेडल जीतने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा, ' मैं पढ़ रहा हूं कि हम इस बार 10 से अधिक पदक जीत सकते है। मुझे उम्मीद है कि हम और मेडल जीतेंगे। रियो में हमने चार मेडल जीते थे। यदि इस बार हम 10 से अधिक मेडल जीतते हैं तो यह बहुत बड़ा बदलाव होगा जिसका हम सभी को जश्न मनाना चाहिए।'

लेखक के बारे में
Ezaz Ahmadलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




