फोटो गैलरी

Hindi News खेलसचिन-कोहली और धोनी के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, 10 हजार रन पूरा करने वाले बने छठे भारतीय

सचिन-कोहली और धोनी के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, 10 हजार रन पूरा करने वाले बने छठे भारतीय

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एक खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ODI करियर के दौरान 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले छठे भारतीय भी बन गए हैं।

सचिन-कोहली और धोनी के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, 10 हजार रन पूरा करने वाले बने छठे भारतीय
Dheeraj Palलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 12 Sep 2023 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। बताते चलें कि रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं।

आपको बता दें कि जब रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ बैटिंग के लिए मैदान पर पहुंचे थे तब उन्हें सिर्फ 22 रन बनाने की जरूरत थी। रोहित ने अपने 241वें वनडे पारी के दौरान 10000 रन पूरे किए हैं। खबर लिखे जाने तक रोहित ने अब तक 241 वनडे पारियों में 48.99 की औसत और 90.19 के स्ट्राइक रेट से 10 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 50 अर्धशतक निकले हैं।

विराट कोहली इस टीम के खिलाफ तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर के वनडे शतक का महारिकॉर्ड, सुरेश रैना ने की बड़ी भविष्यवाणी

मालूम हो कि एशिया कप में भारत का पिछला मुकाबला पाकिस्तान के साथ था। इस मुकाबले रोहित ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में अर्धशतकों का अर्धशतक पूरा किया था। अब उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम क लिया है। 

सबसे तेज 10000 हजार रन
इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल मैचों में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बैटर बन गए हैं। इस मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं। विराट कोहली ने 205 पारियों में 10 हजार रनों का आंकड़ा छू लिया था। इस मामले में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 259 ODI पारियों में यह कारनामा किया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें