ATP टेनिस टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में हारे बोपन्ना-शरण

एजेंसी नई दिल्ली
share

भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी को बुलगारिया में 586140 यूरो के एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। तीसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना-शरण की जोड़ी का सेमीफाइनल में चीनी...

ATP टेनिस टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में हारे बोपन्ना-शरण

भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी को बुलगारिया में 586140 यूरो के एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। तीसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना-शरण की जोड़ी का सेमीफाइनल में चीनी खिलाड़ी चेंग-पेंग सीह और इंडोनिया के खिलाड़ी क्रिस्टोफर रुंगकाट की जोड़ी से मुकाबला था।

भारतीय जोड़ी लगातार सेटों में 6-7 3-6 से पराजित हो गई। बोपन्ना और शरण ने पहले सेट में संघर्ष करते हुए इसे टाई ब्रेक तक खींचा, लेकिन वे टाई ब्रेक 3-7 से हार गए। दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी कोई चुनौती नहीं पेश कर सकी।

बैडमिंटन: लक्ष्य सेन के शानदार खेल से AI फाइनल में

इससे पहले जीवन नेदुनचेझियन और पूरव राजा की एक अन्य भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में क्रोएशिया के निकोला मैकटिच और ऑस्ट्रिया के जुगेर्न मेलजर की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। मैकटिच और मेलजर ने यह मुकाबला 5-7 6-4 10-6 से जीता था।

रविवार (10 फरवरी) को हुए फाइनल में मैकटिच और मेलजर ने चेंग-पेंग सीह और क्रिस्टोफर रुंगकाट को 6-2 4-6 10-2 से हराकर खिताब जीत लिया।

चेन्नई ओपन चैलेंजर: प्रजनेश और मुकुंद हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

फ्रांस के मौटेटे ने जीता चेन्नई ओपन का खिताब
वहीं, कोरेन्टिन मौटेट ने रविवार को यहां चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हैरिस को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया। फ्रांस के 19 साल के बाएं हाथ के दूसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने विम्बलडन और फ्रेंच ओपन में पूर्व जूनियर युगल विजेता हैरिस को कोई मौका नहीं दिया और 6-3, 6-3 से आसानी से जीत दर्ज की। 

मौटेट के लिए यह दूसरा चैलेंजर खिताब है जिन्हें चैम्पियन बनने पर पुरस्कार राशि के तौर पर 7,200 डॉलर के अलावा 80 एटीपी अंक भी मिले। उपविजेता को 4,240 डालर के और 48 एटीपी अंक का फायदा हुआ।

सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।