फोटो गैलरी

Hindi News खेलराफेल नडाल ने टोक्यो ओलंपिक और विम्बलडन में हिस्सा नहीं लेने का किया ऐलान

राफेल नडाल ने टोक्यो ओलंपिक और विम्बलडन में हिस्सा नहीं लेने का किया ऐलान

20 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता और 2008 ओलपिंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले राफेल नडाल ने गुरुवार को ऐलान किया कि वो आगामी टोक्यो ओलंपिक और विम्बलडन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने ट्विटर...

राफेल नडाल ने टोक्यो ओलंपिक और विम्बलडन में हिस्सा नहीं लेने का किया ऐलान
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 17 Jun 2021 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

20 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता और 2008 ओलपिंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले राफेल नडाल ने गुरुवार को ऐलान किया कि वो आगामी टोक्यो ओलंपिक और विम्बलडन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। 

नडाल ने ये ऐलान फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से मिली हार के कुछ दिनों बाद किया। नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन का खिताब भी जीता। जोकोविच  ने राफेल नडाल का 14वां फ्रेंच ओपन जीतने का सपना तोड़ा था। पहले सेट गंवाने के बाद जोकोविच ने दमदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया था।

नडाल ने ट्वीट करके लिखा, 'नमस्कार, मैंने इस साल विम्बलडन चैंपियनशिप और टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। यह कभी भी आसान निर्णय नहीं है, लेकिन मेरे शरीर की स्थिति को देखते हुए और अपनी टीम के साथ चर्चा करने के बाद मैं समझता हूं कि यह सही निर्णय है।'

35 साल के नडाल को रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक और ग्रैंडस्लेम की जरूरत है। जोकोविच ने  फ्रेंच ओपन  जीतकर अपना 19 वां ग्रैंडस्लेम जीता। फेडरर ने ग्रास कोर्ट सीजन में खुद को फिट रखने के लिए  फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले लिया था। आंद्रे अगासी के बाद नडाल दूसरे पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी चार ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक में गोल्ड जीता है।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी महिला हॉकी टीम, रानी रामपाल को सौंपी गई कप्तानी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें