टोक्यो ओलंपिक के अपने पहले मैच में इजराइल की पोलिकारपोवा सेनिया से भिड़ेंगी पीवी सिंधु

Jul 15, 2021 02:10 pm ISTShubham Mishra एजेंसी, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज इजराइल की खिलाड़ी पोलिकारपोवा सेनिया के खिलाफ करेंगी। वर्ल्ड चैंपियन सिंधु से इस बार फैन्स गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए...

टोक्यो ओलंपिक के अपने पहले मैच में इजराइल की पोलिकारपोवा सेनिया से भिड़ेंगी पीवी सिंधु

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज इजराइल की खिलाड़ी पोलिकारपोवा सेनिया के खिलाफ करेंगी। वर्ल्ड चैंपियन सिंधु से इस बार फैन्स गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए बैठे हैं। रियो ओलंपिक में सिंधु गोल्ड से महज एक कदम दूर रह गईं थीं। सिंधु को ओलंपिक में इस बार आसान ड्रॉ मिला है उनको ग्रुप जे में रखा गया है। स्टार बैडमिंट खिलाड़ी को छठी वरीयता मिली है। 

रियो ओलंपिक 2016 के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ हार झेलनी वाली सिंधु को आसान ग्रुप जे में रखा गया है जिसमें हांगकांग की च्युंग एनगान यी को भी जगह मिली है। एनगान यी दुनिया की 34वें जबकि पोलिकारपोवा 58वें नंबर की खिलाड़ी हैं। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु को टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई है। टोक्यो खेलों के आयोजकों ने बुधवार को प्रतियोगिता के पहले दो दिनों का कार्यक्रम जारी किया। पुरुष सिंगल्स में बी साई प्रणीत को ग्रुप डी के अपने पहले मैच में इजराइल के ही मिशा जिल्बरमैन से भिड़ना है। यह मुकाबला प्रतियोगिताओं के पहले दिन 24 जुलाई को खेला जाएगा। प्रणीत को छठी वरीयता दी गई है। सिंगल्स में हर ग्रुप का टॉप खिलाड़ी नॉकआउट में जगह बनाएगा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की 10वें नंबर की पुरुष डबल्स जोड़ी ग्रुप ए के अपने पहले मैच में ली यैंग और वैंग ची लिन की चीनी ताइपे की जोड़ी से भिड़ेगी। 
 

Shubham Mishra

लेखक के बारे में

Shubham Mishra

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;