फोटो गैलरी

Hindi News खेलपूर्व हॉकी कप्तान संदीप बने हरियाणा के खेल मंत्री

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप बने हरियाणा के खेल मंत्री

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह को हरियाणा का नया खेल मंत्री बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सिफारिश पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप बने हरियाणा के खेल मंत्री
एजेंसी,चंडीगढ़Sat, 16 Nov 2019 12:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह को हरियाणा का नया खेल मंत्री बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सिफारिश पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार की मंत्री परिषद में शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया।

पहोवा से पहली बार विधायक बने पूर्व हॉकी कप्तान संदीप को खेल, मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग दिया गया है। पिछले खेल मंत्री अनिल विज को इस बार गृह, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, आयुष, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत कुल सात विभाग दिए गए हैं।

इंडियन बॉक्सिंग लीग में उतरेंगे मैरीकॉम सहित कई दिग्गज

इस बीच हॉकी इंडिया ने संदीप को हरियाणा का नया खेल मंत्री बनने पर बधाई दी है। संदीप ने कल राज्यमंत्री पद की शपथ ली थी। संदीप ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण 2004 में किया था। 

पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप ने हालांकि भाजपा उम्मीदवार के तौर पर हरियाणा की पेहोवा सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप सिंह को पराजित किया था। संदीप को 42533 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार को 37202 मत मिले थे।  

बता दें कि संदीप के जीवन पर साल 2018 में 'सूरमा' नाम से फिल्म भी बनी है। इसमें संदीप सिंह का किरदार मशहूर पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने निभाया है। उनके अपोजिट में तापसी पन्नू हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें