फोटो गैलरी

Hindi News खेलPro Kabaddi League: वो खिलाडी़ जिनके ऊपर हैं मर्डर और रेप जैसे आरोप

Pro Kabaddi League: वो खिलाडी़ जिनके ऊपर हैं मर्डर और रेप जैसे आरोप

प्रो कबड्डी लीग के कई खिलाड़ी पर संगीन आरोप भी लगे हैं। आज उनमें से कुछ खिलाड़ियों क

Shivendu.shekharलाइव हिन्दुस्तान ,दिल्लीSat, 29 Jul 2017 05:31 PM

प्रो कबड्डी लीग का पांचवां सीजन चल रहा है...

प्रो कबड्डी लीग का पांचवां सीजन चल रहा है... 1 / 6

प्रो कबड्डी लीग के 5वें सीजन की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। इस लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें कुल 227 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन के बाद से ही इस खेल की खासी लोकप्रियता बढ़ी है। इसके अलावा जिन कबड्डी खिलाड़ियों को कोई जानता भी नहीं था, इस लीग के बाद अब उन्हें भी अब देश भर में पहचान मिलने लगी है। 

लेकिन ऐसा बहुत कम लोगों को पता है कि प्रो कबड्डी लीग के कई खिलाड़ियों पर संगीन आरोप भी लगे हैं। आज उनमें से कुछ खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिनमें से किसी के ऊपर रेप का आरोप लगा है तो कुछ जेल की हवा भी खा चुके हैं। 

अगली स्लाइड में जानें बैंगलुरु बुल्स के खिलाडी़ रोहित कुमार के बारे में.... 

Pro kabaddi 2017: यू-मुम्बा को पुणेरी पल्टन ने 33-21 से हराया

रोहित पर पत्नी के सुसाइड केस में आरोप लगे हैं...

रोहित पर पत्नी के सुसाइड केस में आरोप लगे हैं... 2 / 6

1. रोहित कुमार- 

प्रो कबड्डी लीग के स्टार प्लेयर और बेंगलुरु बुल्स टीम के कप्तान रोहित कुमार पर भी हाल में ही संगीन आरोप लगे हैं। रोहित की पत्नी ललिता डबास ने पिछले साल अक्टूबर में अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद लिखे एक सुसाइड नोट में अनिता ने अपने पति रोहित और अन्य ससुराल वालों को खुदकुशी का जिम्मेवार बताया था। 

अगली स्लाइड में जानें अन्य खिलाड़ियों के बारे में... 

सचिन तेंदुलकर बने प्रो कबड्डी लीग तमिल थलाइवा के मालिक, बोले...

शनिदेव पर 8 हत्या का आरोप...

शनिदेव पर 8 हत्या का आरोप... 3 / 6

2. शनि देव- 

हरियाणा के रिठाला का रहने वाला शनि देव एक नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर रहा है। दो बार राष्ट्रीय स्तर हरियाणा की कप्तानी भी कर चुका है। लेकिन 2010 के बाद चीजें बदल गईं, जब वो एक गैंग से जुड़ गया। जहां वो कई तरह की क्रीमीनल एक्टिविटी में भी शामिल हुआ। रोहतक के एक गांव में उसके भाई सुखविंदर जो कि खुद भी एक कबड्डी प्लेयर ही थी उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद बदले में शनि ने 8 लोगों की हत्या कर दी। 2014 में शनि को पुलिस ने अरेस्ट किया। 

अगली स्लाइड में जानें अन्य खिलाडि़यों के बारे में... 

Pro kabaddi 2017: तेलुगु टाइंटस ने तमिल थलाइवा को दी मात, 32-27 से हराया

रेप का आरोप झेल रहा है दिल्ली का ये खिलाड़ी...

रेप का आरोप झेल रहा है दिल्ली का ये खिलाड़ी... 4 / 6

3.कशिलिंग अड़के- 

दबंग दिल्ली की तरफ से खेलने वाले कशिलिंग अड़के पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला का कहना था कि कशिलिंग ने उन्हें शादी का झांसा दे कर उससे कई बार दुष्कर्म किया। इसके अलावा कभी संबंध न बनाने की बात पर जान से मार देने की धमकी भी देता था। इसके बाद कशिलिंग को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन फिर जल्द ही जमानत भी दे दी गई। 

अगली स्लाइड में जानें कौन है 70 साल के बुजुर्ग की हत्या का आरोपी... 

70 साल के बुजुर्ग की हत्या का आरोपी...

70 साल के बुजुर्ग की हत्या का आरोपी... 5 / 6

4. सुखमित सिंह और सरबजीत सिंह- 

70 साल के एक बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने सुखमीत सिंह और सरबजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अपने बयान में बताया था कि जब इन दोनों ने बुजुर्ग की हत्या की थी तब वे नशे में थे। उससे पहले उनका उस बुजुर्ग से विवाद भी हुआ था। बुजुर्ग से दुकान पर कोई सामान खरीदने को लेकर दोनों का विवाद हुआ और दोनों ने उस बुजुर्ग को पीट-पीट कर मार दिया था। 

बलराज सिंह के ऊपर है ड्रग स्मग्लिंग का आरोप

बलराज सिंह के ऊपर है ड्रग स्मग्लिंग का आरोप 6 / 6

5. बलराज सिंह- 

पंजाब का एक कबड्डी प्लेयर बलराज सिंह को लोग राजू कट्टा के नाम से भी जानते थे। ड्रग्स स्मग्लिंग के मामले में पुलिस ने राजू कट्टा को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बलराज ने 6 किलो हेरोईन अपने पास छिपा के रखने की बात कबूली थी और उससे हेरोईन बरामद भी किया गया था। पुलिस ने बलराज को एक इटरनेशलन लेवल का तस्कर बताया। 

SPORTS STAR: पढ़ें क्रिकेट और अन्य खेल की 10 बड़ी खबरें

क्या आपने सुना: तिरंगा विवाद पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'किसी ने पीछे से...'