फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA WC 2018: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ मैच में हैट्रिक लगाते ही बना दिए कई रिकॉर्ड्स

FIFA WC 2018: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ मैच में हैट्रिक लगाते ही बना दिए कई रिकॉर्ड्स

फुटबाल जगत के महान खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातर नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। रूस में जारी फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में शुक्रवार रात स्पेन के...

FIFA WC 2018: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने  स्पेन के खिलाफ मैच में हैट्रिक लगाते ही बना दिए कई रिकॉर्ड्स
लाइव हिन्दुस्तान टीम,सोचीSat, 16 Jun 2018 11:37 AM
ऐप पर पढ़ें

फुटबाल जगत के महान खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातर नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। रूस में जारी फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में शुक्रवार रात स्पेन के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाकर इस करिश्माई फारवर्ड ने एक बार फिर दुनिया को अपनी प्रतिभा का दीवाना बना लिया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए...

1. फिश्ट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोनाल्डो द्वारा चौथे मिनट में किया गया गोल 1966 विश्व कप के बाद इस टूनार्मेंट में किया गया सबसे तेज गोल है। इंग्लैंड में हुए 1966 विश्व कप में जोसे अगुस्तो ने हंगरी के खिलाफ 1:35 सेकेंड में गोल किया था। 

2. इस मैच में गोल करने के साथ ही पुर्तगाल के कप्तान लगातार आठ प्रमुख अंतररार्ष्ट्रीय टूनार्मेंट में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इन प्रमुख अंतररार्ष्ट्रीय टूनार्मेंट्स में विश्व कप (2006, 2010, 2014 और 2018), यूरोपीय चैम्पियनशिप (2004, 2006  2012, 2014, 2016), और कोपा अमेरिका कप शामिल हैं। रोनाल्डो से पहले यूरोप एवं अमेरिका का कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर सका है। 

3. इसके अलावा रोनाल्डो चार विश्व कप में (2006, 2010, 2014 और 2018) में गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो से पहले पेले, उवे सेलर और मिरोस्लाव क्लोज ही इस कीर्तिमान को स्थापित करने में कामयाब हो पाए हैं। 

4. पुर्तगाल के कप्तान अपने करियर में कुल 51 बार हैट्रिक लगा चुके हैं। स्पेन के खिलाफ मैच में लगाई गई उनकी हैट्रीक फीफा विश्व कप की भी 51वीं हैट्रिक थी।

5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहली बार वर्ल्ड कप में एक से ज्यादा गोल किए हैं। पिछले 3 वर्ल्ड कप में रोनाल्डो सिर्फ 3 गोल कर पाए थे लेकिन इस बार उन्होंने पहले ही मैच में तीन गोल कर डाले।

6. स्पेन के खिलाफ तीन गोल दागते ही वह विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे अधिक उम्र (33 वर्ष 130 दिन) के खिलाड़ी भी बन गए हैं। विश्व कप के अपने अगले मुकाबले में पुर्तगाल बुधवार को मोरक्को से भिड़ेगी और टीम को अपने कप्तान से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

FIFA WC 2018:क्रिस्टियानो रोनाल्डो को स्पेन में 2 साल की जेल, 1 अरब से ज्यादा का जुर्माना

FIFA WC 2018: स्पेन के खिलाफ दिखा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का 'वन मैन आर्मी' शो-VIDEO

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें