Hindi Newsखेल न्यूज़paralympics 2020 india Avani Lekhara yogesh Kathuniya Deepak paralympics paralympics india Live updates

Tokyo Paralympics: एक गोल्ड, दो सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज, टोक्यो पैरालंपिक में छाए भारतीय एथलीट्स

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए आज का दिन काफी खास रहा है। शूटिंग में अवनि लेखारा ने इतिहास रचते हुए देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। अवनि पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी...

Shubham Mishra लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 30 Aug 2021 10:48 AM
share Share
Follow Us on

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए आज का दिन काफी खास रहा है। शूटिंग में अवनि लेखारा ने इतिहास रचते हुए देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। अवनि पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। वहीं, योगेश ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया इस बार गोल्ड से चूक गए और उनको सिल्वर से संतोष करना पड़ा। देवेंद्र के साथ सुंदर सिंह गुर्जर ने जैवलिन थ्रो में ही ब्रॉन्ज मेडल जीता। शूटिंग में महावीर स्वरूप उन्हालकर फाइनल में मेडल लाने से मामूली अंतर से पीछे रह गए।

ALL LIVE UPDATES:

10:21 AM: महावीर स्वरूप 10 मीटर के एयर पिस्टल स्पर्था में मेडल लेने से महज 0.3 पॉइंट से चूक गए और उनको चौथे नंबर पर रहकर संतोष करना पड़ा। 

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

10:15 AM: महावीर 9.9 और 9.5 पॉइंट लेने के साथ ही चौथे नंबर पर फिसल गए हैं और उनके और तीसरे नंबर पर मौजूद कोरिया के शूटर के बीच काफी दूरी हो गई है। महावीर का कमबैक मुश्किल दिखाई दे रहा है।

9:57 AM: पहली सीरीज के बाद महावीर स्वरूप उन्हालकर ने 51.2 पॉइंट हासिल किए हैं और वह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं, दूसरी सीरीज में वह एक पायदान और ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

9:53 AM: महावीर स्वरूप उन्हालकर का 10 मीटर एयर पिस्टल का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। 

9:00 AM: दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया ने जैवलिन थ्रो में इस बार सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं, सुंदर सिंह गुर्जर भी ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम करने में सफल रहे हैं। भारत ने आज अभी तक एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

 

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 30, 2021

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

8:56 AM: भारतीय शूटर महावीर स्वरूप ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने 615.2 पॉइंट के साथ 7वें नंबर पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। 

8:38 AM: दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया इस समय सिल्वर मेडल जीतने की पोजीशन पर हैं। सुंदर सिंह गुर्जर चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

8:24 AM: भारत के एथलीट योगेश कथुरिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। 

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

8:07 AM: भारत की शूटर अवनि लेखारा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मे 249.6 पॉइंट के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। पैरालांपिक में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल भी है।

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

8:01 AM: ब्राजील के एथलीट क्लोयोडने ने 44.57 मीटर का थ्रो फेंक दिया है। इसके साथ ही अब योगेश दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और अब वह सिल्वर मेडल जीतने की पोजीशन में हैं।

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

7:56 AM: अवनि 209.0 पॉइंट के साथ इस समय गोल्ड जीतने के काफी करीब खड़ी हैं। दूसरे स्टेज में बस अब चार शॉट्स ही बचे हैं। 

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

7:49 AM: द्रेवेंद्र झाझरिया ने अपने पहले प्रयास में 60.28 का थ्रो फेंका है, जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने दूसरे प्रयास में 62.26 मीटर का थ्रो फेंका है।

7:45 AM: अवनि इस समय सिल्वर मेडल जीतने की पोजीशन में हैं। उन्होंने पहले स्टेज में 103.3 पॉइंट स्कोर किए हैं। वहीं, योगेश कथुनिया का मेडल पक्का हो गया है इस समय वह गोल्ड मेडल जीतने की कगार पर खड़े हैं।

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

7:41 AM: भारत की शूटर अवनि लेखारा का 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल मैच शुरू हो गया है। उन्होंने 621.7 पॉइंट के साथ 7वीं पोजीशन पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। 

7:37 AM: योगेश इस समय टॉप पोजीशन पर चल रहे हैं और सिर्फ तीन ही एथलीट को अब थ्रो करना है। यानी पैरालंपिक 2020 में पहला गोल्ड मेडल आने के पूरे चांस नजर आ रहे हैं। 

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

7:26 AM: दो बार के पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर द्रेवेंद झाझरिया अब से थोड़ी देर बाद मैदान पर उतरेंगे। उनसे देश को एकबार फिर मेडल की आस है।

 

— SAI Media (@Media_SAI) August 30, 2021

6:53 AM: योगेश काथुनिया ने अपने लास्ट और छठे थ्रो में 44.38 मीटर का थ्रो फेंका। वह इस समय पहली पोजीशन पर चल रहे हैं। 

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

6:19 AM: अवनि लेखारा ने 621.7 पॉइट के साथ 7वें नंबर पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनके फाइनल मुकाबले की शुरुआत 7 बजकर 15 मिनट से होगी।

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

6:07 AM: चौथी सीरीज में अवनि ने 104.8 पॉइंट हासिल किए हैं और उनका कुल स्कोर अब 415.5 हो गया है। वह इस समय छठे नंबर पर बनीं हुईं हैं।

6:01 AM: अब से थोड़ी ही देर बाद डिस्कस थ्रो के फाइनल स्पर्था में योगेश कथुनिया मेडल के लिए अपना जोर लगाएंगे।

 

— SAI Media (@Media_SAI) August 29, 2021

5:59 AM: अवनि लेखारा ने तीसरी सीरीज में 104.9 पॉइंट हासिल किए हैं और उनका कुल स्कोर 310.7 हो गया है। वह दो पोजीशन ऊपर आ चुकी हैं और इस समय छठे नंबर पर काबिज हैं।

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

5:46 AM: भारत की शूटर अवनि ने 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफीकेशन राउंड में धीमी शुरुआत के बाद दो सीरीज में 103.0 और 102.8 स्कोर किया है। उनका कुल स्कोर 205.8 है और वह इस समय 8वीं पोजीशन पर हैं।

 

— Sports For All (@sfanow) August 30, 2021

5:19 AM: भारत की निशानेबाज अवनि लेखारा 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफीकेशन राउंड में अपना दमखम दिखा रहीं हैं। उनका मैच शुरू हो चुका है।

 

— SAI Media (@Media_SAI) August 29, 2021

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें