Hindi Newsखेल न्यूज़Paralympics 2020 India Avani Lekhara Pramod bhagat Paralympics India live updates
Tokyo Paralympics: सुयश जाधव पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में अयोग्य घोषित

Tokyo Paralympics: सुयश जाधव पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में अयोग्य घोषित

संक्षेप:

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में बुधवार का दिन भारत के लिए खास है । बुधवार को भारतीय एथलीट कई इवेंट्स में हिस्सा लेंग। भारतीय टीम से आज भी मेडल की उम्मीदें होंगी। शूटिंग में आर3 मिक्सड 10 मीटर एयर...

Sep 01, 2021 01:56 pm ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में बुधवार का दिन भारत के लिए खास है । बुधवार को भारतीय एथलीट कई इवेंट्स में हिस्सा लेंग। भारतीय टीम से आज भी मेडल की उम्मीदें होंगी। शूटिंग में आर3 मिक्सड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही।  स्वीमिंग में सुयश जाधव को पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB7 के फाइनल में अयोग्य करार दिया गया। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अभी तक 2 गोल्ड समेत 10 मेडल जीत लिए हैं।

ALL LIVE UPDATES:

1:47 PM: तैराकी में भारत के सुयश जाधव को पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB7 के फाइनल में अयोग्य करार दे दिया गया है।

— Sports For All (@sfanow) September 1, 2021

 

8:16 AM:  भारत का अगला इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे होगा। पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB7 के फाइनल में सुयश जाधव भारत की तरफ से दावेदारी करेंगे।

7:00 AM:  आर3 मिक्सड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही।

— Sports For All (@sfanow) September 1, 2021

6:42 PM: सीरीज 4 के बाद अवनी लेखरा 14वें नंबर पर हैं। उनका औसत स्कोर 105.29 है। 

— Sports For All (@sfanow) September 1, 2021

 

6:20 AM: आर3 मिक्सड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की अवनी लेखरा ने शानदार शुरूआत की  है। अवनि ने 105.9 प्वॉइंट हासिल कि, वहीं दीपक सैनी ने 102.7 और सिद्धार्थ बाबू ने 104.9 प्वॉइंट स्कोर किए।

— Sports For All (@sfanow) September 1, 2021

6:04 AM: आर3 मिक्सड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 47 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, इनमें से केवल शीर्ष 8 ही फाइनल मे खेलेंगे। भारत की तरफ से दीपक सैनी, सिद्धार्थ बाबू और अवनी लेखरा दावादारी कर रहे हैं। मुकाबाला शुरू हो गया है।

— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) September 1, 2021

 

5:25 AM: भारत आज शूटिंग से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। सुबह 6.00 बजे आर3 मिक्सड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन राउंड में दीपक सैनी, सिद्धार्थ बाबू और अवनी लेखरा भारत की तरफ से दावेदारी करेंगे।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।