फोटो गैलरी

Hindi News खेलपंकज आडवाणी ने लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

पंकज आडवाणी ने लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी ने मेकअप आर्टिस्ट सानिया शददपुरी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। पंकज आडवाणी की गिनती...

पंकज आडवाणी ने लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 Jan 2021 07:56 AM
ऐप पर पढ़ें

विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी ने मेकअप आर्टिस्ट सानिया शददपुरी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। पंकज आडवाणी की गिनती विश्व के सबसे बेहतरीन बिलियर्ड्स और स्नूकर में की जाती है, वह 23 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और साल 2006 में उनको उनको राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था। 

 

पंकज आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपनी शादी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ' 6 जनवरी 2021 हमारी यूनियन की बर्थ डेट। एक सेलिब्रेशन नई यात्रा का जिसमें वह दोनों साथ होंगे। एक पहचान हमारे प्यार की जो हम एक दूसरे के लिए से शेयर करते हैं। एक मिश्रण दो आत्माओं का हमेशा के लिए।' पंकज आडवाणी को साल 2004 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, जबकि 2009 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण भी दिया गया था। उनकी पत्नी की बात करें तो वह एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इस नई जिंदगी की शुरुआत की जानकारी दी। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें