Hockey: फिर होने जा रहा है भारत-पाक का रोमांचक मुकाबला
एक बार फिर भारत-पाक मैच के प्रेमियों को ये रोमांचक मैच देखने को मिलने वाला है
भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक हॉकी विश्व कप टूनार्मेंट का आयोजन होगा
चाहे क्रिकेट हो या हॉकी या फिर कोई और खेल, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का रोमांच सबसे ज्यादा होता है। एक बार फिर भारत-पाक मैच के प्रेमियों को ये रोमांचक मैच देखने को मिलने वाला है। ये मौका होगा जब भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें वर्ल्ड में एक दूसरे से भिडे़ंगी।
भारत में खेलने आएगी पाक टीम
दरअसल इस साल भुवनेश्वर (ओडिशा) में नवंबर और दिसंबर में हॉकी वर्ल्ड कप होना है। इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम भी शामिल होगी और फिर एक बार चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों की भिड़ंत देखने को मिलेगी। इससे पहले साल 2010 में भारत में हॉकी का वर्ल्ड कप हुआ था। हॉकी के दिग्गजों का मानना है कि इस बार भारतीय टीम वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
आपको बता दें कि ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक हॉकी विश्व कप टूनार्मेंट का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। बता दें कि 2014 वर्ल्ड कप में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम का कायापलट किया जा रहा है। कायापलट का काम मई में पूरा हो जाएगा।
अपने देश की इस बात से दुखी हैं सानिया मिर्जा, कहा- हमारे पास अच्छा सिस्टम नहीं...
फुटबॉल मैच देख बोलीं सउदी की महिलाएं- 'इसका मतलब हम इंसान हैं'
आगे की स्लाइड में पढ़ें भारतीय टीम को मिला नया स्पॉनसर
ओडिशा सरकार अगले पांच साल के लिए सीनियर राष्ट्रीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों को प्रायोजित करेगी
इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय हॉकी टीमों को नया प्रायोजक मिल गया है। ओडिशा सरकार अगले पांच साल के लिए सीनियर राष्ट्रीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों को प्रायोजित करेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को हॉकी इंडिया (एचआई) के साथ हुए इस करार की घोषणा की।
इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा, 'हम इस साझेदारी से काफी खुश हैं। ओडिशा सरकार अगले पांच साल तक भारत की पुरुष और महिला टीमों को प्रायोजित करेगी। मैं आप सभी का विश्व कप के लिए स्वागत करता हूं।' इस मौके पर टीम की नई जर्सी भी जारी की गई, जिस पर ओडिशा सरकार का नया लोगो है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा भी मौजूद थे।
नवीन ने कहा, 'ओडिशा में हॉकी एक खेल से ज्यादा है। यह जीवनशैली है। खासकर हमारे आदिवासी क्षेत्रों में जहां बच्चे हॉकी स्टिक से चलना सीखते हैं। इसीलिए ओडिशा ने भारत की सर्वश्रेष्ठ हॉकी प्रतिभाएं पेश की हैं। यह पहली बार हो रहा है कि एक राज्य सरकार न सिर्फ अपनी सीमा के अंदर एक खेल को बढ़ावा देगी बल्कि भारतीय हॉकी टीम को सहायता देगी और मेनटॉर करेगी। यह देश को ओडिशा का उपहार है।' नवीन ने कहा, 'हम चाहते हैं कि इस साझेदारी से भारत में हॉकी के खेल का विस्तार हो और यह सुनिश्चित हो कि भारत में लोग राष्ट्रीय खेल का भरपूर साथ दें। हम उम्मीद करते हैं कि नेशनल हॉकी के साथ ओडिशा का गठजोड़ इस खेल के लिए एक सुनहरा समय होगा।'