ऑनलाइन ट्रेडिशनल नेशनल वुशु चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

May 30, 2021 04:39 pm ISTMohan Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
share

आज ऑनलाइन ट्रेडिशनल नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया है। इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन के द्वारा पहले से प्रचलित ऑप्शनल ताऊलू इवेंट के साथ-साथ वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पारम्परिक वुशु के भारत में...

ऑनलाइन ट्रेडिशनल नेशनल वुशु चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

आज ऑनलाइन ट्रेडिशनल नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया है। इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन के द्वारा पहले से प्रचलित ऑप्शनल ताऊलू इवेंट के साथ-साथ वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पारम्परिक वुशु के भारत में प्रचार-प्रसार के लिए 2017 से ही इसे अपने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्थान दिया था। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट भूपेंद्र सिंह बाजवा ने कहा कि वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया अपने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए हमेशा तैयार रहती है, जिसके लिए उसे अपने इकाइयों का निरंतर सहयोग मिलता रहता है और इसी के परिणामस्वरूप खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम और प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि इनसे खिलाड़ी घर पर ही रहकर अपने आप को शारीरिक एवम मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते है। उन्होंने इस बात की कामना की अतिशीघ्र ही कोरोना का यह कहर अपनी अंतिम घड़ियां गिनेगा और हम शीघ्र ही मैदान में होंगे। इसके पहले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो वाईस चांसलर आर एस बावा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और खेलो के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनकी यूनिवर्सिटी वुशु के विकास के लिए वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की हमेशा सहयोगी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के इस तरह के वर्चुअल रूप में आयोजन से खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार होगा।

इस दौरान वर्चुअल रुप से उपस्थित  विशिष्ट अतिथि लातूर के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस निखिल पिंगले एवम एन के त्रिपाठी (सेवानिवृत्त आई पी एस पदाधिकारी एवम निवर्तमान वाईस चांसलर मालवांचल यूनिवर्सिटी) ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए, त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना के इस कठिन काल मे इस तरह की चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए राहत की तरह है। मनदीप कौर-चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने इस प्रतियोगिता का संचालन किया और मनोज गुप्ता जो कि इस चैंपियनशिप के चीफ रेफरी है, ने इसके तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी और अपने नेतृत्व में ट्रेडिशनल वुशु का एक अत्यंत ही शानदार प्रदर्शन आयोजित करवाया।

ज्ञातव्य है कि इस चैंपियनशिप में भारत के विभिन्न इकाइयों के तकरीबन 400  खिलाड़ी भाग ले रहे है। आज हुए इस चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के अवसर  पर वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव जितेंद्र सिंह बाजवा, सीईओ सुहेल अहमद, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे सहित कुलदीप हांडू, सोपान काटके, शम्भू सेठ, दिनेश मिश्र एवम सभी तकनीकी पदाधिकारी आदि मौजूद थे। चैंपियनशिप के सभी मैच 3 जून तक चलेंगे और उसी दिन समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। चैंपियनशिप के पहले दिन हुए ताईजीक़वान टाइप इवेंट के महिला वर्ग में नबोनिता बोरो(असम)प्रथम,श्रावणी काटके(महाराष्ट्र )द्वितीय एवम जेनी (मणिपुर) तीसरे स्थान पर रही।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।