फोटो गैलरी

Hindi News खेलटोक्यो ओलंपिक 2020: वॉटरफ्रंट पर लगाई गई ओलंपिक रिंग, जानिए इसकी खासियत

टोक्यो ओलंपिक 2020: वॉटरफ्रंट पर लगाई गई ओलंपिक रिंग, जानिए इसकी खासियत

जापान में इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए मेजबान शहर में तैयारियां जोरों पर हैं और शुक्रवार सुबह टोक्यो के मशहूर रेनबो पुल के नजदीक ओलंपिक रिंग लगाई गई, जिसे खेलों की शुरुआत से ठीक छह महीने...

टोक्यो ओलंपिक 2020: वॉटरफ्रंट पर लगाई गई ओलंपिक रिंग, जानिए इसकी खासियत
एजेंसी,टोक्योFri, 17 Jan 2020 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान में इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए मेजबान शहर में तैयारियां जोरों पर हैं और शुक्रवार सुबह टोक्यो के मशहूर रेनबो पुल के नजदीक ओलंपिक रिंग लगाई गई, जिसे खेलों की शुरुआत से ठीक छह महीने पहले रौशन किया जाएगा। ओलंपिक रिंग 32.6 मीटर चौड़ा, 15.3 मीटर ऊंचा और 69 टन वजनी है।

इस भारी ढांचे को बड़ी नाव के जरिए टोक्यो बे तक लाया गया और ओडाइबा मरीन पार्क के बीच पानी में लगाया गया है जिसके पीछे कुछ मीटर की दूरी पर मशहूर रेनबो पुल है। ओलंपिक रिंग को स्टील से बनाया गया है और यहां 9 अगस्त तक स्थापित रहेगा जब ओलंपिक खेलों का समापन होगा। बाद में इसकी जगह अगस्त के मध्य में पैरालंपिक चिन्ह लगाया जाएगा।

INDvAUS: अमला का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ इस मामले में नंबर-1 बने रोहित

SAvENG: कगीसो रबाडा पर लगा बैन, जोहांसबर्ग टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे

आयोजकों ने इसे लेकर कहा, 'शहर को सजाने के लिए टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार का ये मुख्य अभियान था जिससे शहर के निवासियों के लिए यहां जश्न जैसा माहौल होगा और दुनिया भर से आए सैंकड़ों दर्शकों को यहां आने का मौका मिलेगा।' इस ओलंपिक रिंग को आधिकारिक रूप से 24 जनवरी की शाम को उद्घाटन किया जाएगा, जो ओलंपिक खेलों से ठीक छह महीने पहले का समय है। इस दौरान यहां रौशनी के अलावा पटाखे भी जलाए जाएंगे। टोक्यो-2020 प्रोजेक्ट के मुख्य केनिची किमुरा ने कहा कि ओलंपिक रिंग यहां लगाने से दुनिया में संदेश जाता है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए तैयार है। टोक्यो का वाटरफ्रंट दुनियाभर में जाना पहचाना स्थल है।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें