जब गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने दलेर मेहंदी के गाने पर किया था धमाकेदार बाराती डांस, पुराना वीडियो हो रहा है जमकर वायरल
भारतीय खेल के नए पोस्टर बॉय बने हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने 7 अगस्त को भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में सुनहरा इतिहास जोड़ दिया। नीरज ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक कर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया।...

भारतीय खेल के नए पोस्टर बॉय बने हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने 7 अगस्त को भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में सुनहरा इतिहास जोड़ दिया। नीरज ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक कर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया। उस दिन के बाद से हर कोई नीरज की हर छोटी से छोटी चीज को सोशल मीडिया पर डाल रहा है। भारत आते ही नीरज को पूरे देश ने अपने गोल्डन बॉय के स्वागत में पलकें बिछा दीं।
इसी बीच लोगों ने नीरज चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में नीरज बारातियों वाला डांस कर रहे हैं। ट्विटर पर नीरज का ये पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कोई नीरज को देसी छोरा तो कोई मोस्ट एलिजेबल बैचलर बता रहे हैं। नीरज दलेर मेंहदी के गाने पर बिंदास होकर डांस कर रहे हैं।
देखें वीडियो
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Most eligible bachelor, he is so cute 🤭❤ <a href="https://twitter.com/hashtag/NeerajChopra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#NeerajChopra</a> <a href="https://t.co/hOe20GnUu3">pic.twitter.com/hOe20GnUu3</a></p>— ᎮᏒᎥᎩᏬ ✨✨ (@priyutalks) <a href="https://twitter.com/priyutalks/status/1424094346572230657?ref_src=twsrc%5Etfw">August 7, 2021</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा है कि उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है इसके साथ ही उन्हें 90 मीटर की दूरी को भी पार करना है
लेखक के बारे में
Guest2लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



