US Open से बाहर किए गए नोवाक जोकोविच ने मांगी माफी, बोले- इसे एक सीख के तौर पर लूंगा

एजेंसी, न्यूयॉर्क
Follow us on Google News
share

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूनार्मेंट में प्री क्वॉर्टरफाइनल मैच के दौरान महिला लाइन जज को बॉल मारने के बाद अपने व्यवहार के...

novak djokovic   photo by reuters

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूनार्मेंट में प्री क्वॉर्टरफाइनल मैच के दौरान महिला लाइन जज को बॉल मारने के बाद अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है। जोकोविच से अनजाने में यह गलती हुई, लेकिन नियमानुसार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। जोकोविच का मुकाबला 27वीं रैंकिंग के स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता से था जहां वह पहले सेट में अपनी सर्विस गंवाकर बुस्ता से 5-6 से पिछड़ गए थे।

ग्रैंड स्लेम के नियमानुसार अगर कोई खिलाड़ी किसी अधिकारी या दर्शक को चोटिल करता है, तो नतीजतन उस पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसे अयोग्य ठहरा दिया जाता है। जोकोविच ने इस कृत्य पर माफी मांगी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट, डाल कर कहा, “इस पूरी घटना से मुझे काफी दुख पहुंचा है। मैंने टेनिस कोर्ट पर उस महिला के हालचाल लिए और टूर्नामेंट के अधिकारियों ने मुझे बताया कि महिला की हालत ठीक है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।”

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

This whole situation has left me really sad and empty. I checked on the lines person and the tournament told me that thank God she is feeling ok. I‘m extremely sorry to have caused her such stress. So unintended. So wrong. I’m not disclosing her name to respect her privacy. As for the disqualification, I need to go back within and work on my disappointment and turn this all into a lesson for my growth and evolution as a player and human being. I apologize to the @usopen tournament and everyone associated for my behavior. I’m very grateful to my team and family for being my rock support, and my fans for always being there with me. Thank you and I’m so sorry. Cela ova situacija me čini zaista tužnim i praznim. Proverio sam kako se oseća linijski sudija, i prema informacijama koje sam dobio, oseća se dobro, hvala Bogu. Njeno ime ne mogu da otkrijem zbog očuvanja njene privatnosti. Jako mi je žao što sam joj naneo takav stres. Nije bilo namerno. Bilo je pogrešno. Želim da ovo neprijatno iskustvo, diskvalifikaciju sa turnira, pretvorim u važnu životnu lekciju, kako bih nastavio da rastem i razvijam se kao čovek, ali i teniser. Izvinjavam se organizatorima US Opena. Veoma sam zahvalan svom timu i porodici što mi pružaju snažnu podršku, kao i mojim navijačima jer su uvek uz mene. Hvala vam i žao mi je. Bio je ovo težak dan za sve.

A post shared by Novak Djokovic (@djokernole) on

जोकोविच ने कहा, “यह गलत था, लेकिन मैं जज की निजता के कारण उनकी पहचान उजागर नहीं करुंगा। मुझे अयोग्य ठहराए जाने के बाद मुझे इस पर काम करने की जरुरत है और इसे मैं एक सीख के रुप में लूंगा। मैं यूएस ओपन टूर्नामेंट और मेरे व्यवहार के कारण जो भी आहत हुआ है उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं। मैं अपनी टीम, परिवार और प्रशंसकों का शुक्रिया करता हूं जो ऐसे वक्त में भी मेरे साथ हैं।”

— Eoin Sheahan (@EoinSheahan) September 6, 2020

जोकोविच के लिए तीन महीने के अंदर यह दूसरा मौका है जब उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगनी पड़ी है। जोकोविच ने कोरोना के बीच चार चरण के एड्रियन टूर का आयोजन किया था जिसमें वह और कुछ अन्य खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो गए थे जिसके लिए जोकोविच को ही जिम्मेदार ठहराया गया था। एड्रियन टूर को दूसरे चरण के बाद रद्द करना पड़ा था और जोकोविच ने इसके लिए माफ़ी मांगी थी।

Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

Rakesh Kumar
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़US Open से बाहर किए गए नोवाक जोकोविच ने मांगी माफी