नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फाइनल में सिटसिपास को हराकर नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी की
नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में स्टेफानोस सिटसिपास को 6-3, 7-6(4), 7-6(5) से हराया।
सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने मेलबर्न पार्क में खेले गए ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ उन्होंने राफेल नडाल के 22 एकल खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जो टूर्नामेंट में दूसरे दौर में बाहर हो गए थे। रॉड लैवर एरिना पर तीन घंटे से ज्यादा चले पुरुष एकल मुकाबले में जोकोविच ने हैमस्ट्रिंग की चोट से पार पाते हुए सिटसिपास को 6-3, 7-6(4), 7-6(5) से मात दी।
विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के खेल रहे सिटसिपास ने पहला सेट गंवाने के बाद बेहतर खेल दिखाया, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर जोकोविच पॉइंट स्कोर करने में कामयाब रहे। आखिरी सेट के निर्णायक गेम में जोकोविच के 6-3 पर तीन चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल करने के बाद सिटसिपास ने दो अंक अपने पक्ष में किए, लेकिन उनका आखिरी शॉट कोर्ट से बाहर गिरने के कारण जोकोविच ने खिताब अपने नाम कर लिया।
हॉकी विश्व कप 2023 में जीत के साथ खत्म हुआ भारत का अभियान, साउथ अफ्रीका को हराकर हासिल किया नौवां
राफेल नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी की
जोकोविच ने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल (22) की बराबरी कर ली है। साथ ही यह सर्बियाई दिग्गज का 10वां ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब है, जबकि उनके बाद रोजर फेडरर ने यह टूर्नामेंट छह बार ही जीता है।
टीपी रैंकिंग में नंबर वन
जोकोविच ने मैच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण मौकों पर काफी अच्छा खेल दिखाया और इस जीत से वह एटीपी रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंच जाएंगे। अब हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में उनकी जीत की लय 28 मैच की हो गई है। एक साल पहले वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल पाए थे क्योंकि उन्हें कोविड-19 का टीकाकरण नहीं करवाने के कारण देश से निर्वासित कर दिया गया था। लेकिन तब से सरकार की पांबदियां कम हो गयी हैं और इस 35 साल के खिलाड़ी को टीकाकरण नहीं करवाने के बावजूद इस बार वीजा मिल गया।
जोकोविच के नाम पहले ही नौ आस्ट्रेलियाई ओपन ट्राफियां जीतने का रिकॉर्ड था जिसमें उन्होंने एक और खिताब जोड़ दिया। उनकी 22 मेजर चैम्पियनशिप में सात विम्बलडन, तीन अमेरिकी ओपन और दो फ्रेंच ओपन की ट्रॉफियां शामिल हैं। अब वह टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले राफेल नडाल के साथ बराबरी पर पहुंच गए हैं। सिटसिपास इस तरह मेजर फाइनल्स में 0-2 से पिछड़ गये। वह 2021 फ्रेंच ओपन में भी जोकोविच से हार गये थे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


