फोटो गैलरी

Hindi News खेलग्रीजमैन का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने फिर क्रोएशिया को हराया

ग्रीजमैन का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने फिर क्रोएशिया को हराया

एंटोनी ग्रीजमैन के शानदार प्रदर्शन से फ्रांस ने वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिलाते हुए नेशन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में क्रोएशिया को 4-2 से हराया। ग्रीजमैन ने 43वें मिनट में पहला गोल करने के बाद डयोट...

ग्रीजमैन का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने फिर क्रोएशिया को हराया
एजेंसी,सेंट डेनिसWed, 09 Sep 2020 11:19 AM
ऐप पर पढ़ें

एंटोनी ग्रीजमैन के शानदार प्रदर्शन से फ्रांस ने वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिलाते हुए नेशन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में क्रोएशिया को 4-2 से हराया। ग्रीजमैन ने 43वें मिनट में पहला गोल करने के बाद डयोट उपामेकानो को तीसरा गोल करने में मदद की। वहीं एक अन्य मुकाबले में पुर्तगाल ने स्वीडन को 2-0 से हराया।

100 इंटरनैशनल गोल का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने रोनाल्डो

ग्रीजमैन के पास एक और गोल करने का मौका था लेकिन उन्होंने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ओलिवर गिरोड को पेनल्टी लेने को कहा जिन्होंने 77वें मिनट में गोल करने में कोई गलती नहीं की। गिरोड अब माइकल प्लाटिनी के नैशनल रिकॉर्ड से केवल एक गोल पीछे हैं। इस बीच डोमिनिक लिवाकोविच ने आत्मघाती गोल किया। फ्रांस ग्रुप तीन में पुर्तगाल की बराबरी पर है, लेकिन गोल अंतर में उससे पीछे है। 

फ्रेंच ओपन: एक दिन में होंगे सिर्फ 1500 दर्शक, इनामी राशि में बढ़ोतरी

एक अन्य मैच में बेल्जियम ने आइसलैंड को 5-1 से हराया जबकि इंग्लैंड ने डेनमार्क से गोलरहित ड्रॉ खेला। पुर्तगाल की ओर से दोनों गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किए और 100 से ज्यादा इंटरनैशनल गोल दागने वाले दूसरे फुटबॉलर बने।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें