Hindi Newsखेल न्यूज़naomi Osaka withdraws from French Open following row over media boycott
जुर्माना लगने पर नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन टेनिस से वापस लिया नाम

जुर्माना लगने पर नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन टेनिस से वापस लिया नाम

संक्षेप:

जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन टेनिस से नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने यह फैसला उन पर लगाए गए भारी जुर्माने के बाद लिया है। उन्होंने बताया कि, 'पहले दौर की जीत...

Jun 01, 2021 06:21 am ISTMohan Kumar एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन टेनिस से नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने यह फैसला उन पर लगाए गए भारी जुर्माने के बाद लिया है। उन्होंने बताया कि, 'पहले दौर की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं जाने के लिए उन पर 15,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगने के बाद वह फ्रेंच ओपन से हट रही हैं।' उन्होंने कहा कि, 'मैं एक सार्वजनिक मंच पर बात करने में सहज नहीं हूं और दुनिया की मीडिया से बात करने से पहले मुझे काफी घबराहट होने लगती है।'

— NaomiOsaka大坂なおみ (@naomiosaka) May 31, 2021

ओसाका ने ट्वीट कर कहा कि, 'मुझे लगता है कि मेरे इस फैसले के बाद बाकी सभी खिलाड़ी अपना ध्यान खेल पर अच्छी तरह से लगा पाएंगे। मैं कभी भी एक बाधा नहीं बनना चाहती थी, लेकिन मैं यह स्वीकार करती हूं कि मेरी टाइमिंग सही नहीं थी और मेरा मैसेज और भी क्लियर तरीके से दिया जा सकता था। सच्चाई यह है कि मैं साल 2018 में हुए यूएस ओपन से ही मानसिक तनाव से लड़ रही हूं, जिससे उबरने में मुझे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।'

उन्होंने कहा कि, 'पेरिस में मैं पहले से ही असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही थी, इसलिए मैंने सोचा कि अपनी भलाई के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को छोड़ना ही बेहतर है। मैंने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी क्योंकि मुझे लगता है कि इस नियम के कुछ हिस्से पुराने हैं और मैं इसे उजागर करना चाहती थी।'

ओसाका को रेफरी से मिली थी कड़ी चेतावनी

रविवार को फ्रेंच ओपन के आगाज मैच में ओसाका ने रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज पैट्रिसिया मारिया टिग को 6-4, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी और अगले दौर में 102वें स्थान पर काबिज एना बोगडन के खिलाफ कोर्ट में उतरना था। ओसाका को वादे के मुताबिक मैच के बाद कॉन्फ्रेंस में जाना था, लेकिन वह सवालों के जवाब देने के लिए नहीं आईं। ओसाका पर 15,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है और इसके साथ ही उन हिदायत दी गई है कि अगर वह ऐसा दोबारा करती हैं तो उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट रेफरी द्वारा ओसाका पर 15,000 डॉलर का जुर्माना लगाते हुए कहा कि अगर वह मीडिया दायित्वों से बचना जारी रखेंगी तो और कठोर दंड मिल सकता है। हालांकि, ओसाका ने पहले ही कहा था कि वे फ्रेंच ओपन के दौरान मीडियाकर्मियों से बात नहीं करेंगी।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।