Hindi Newsखेल न्यूज़Manika Batra And G Sathiyan Win Mixed Doubles Title In Budapest
मनिका बत्रा-जी साथियान ने टोक्यो ओलंपिक की निराशा को किया दूर, साथ में जीता मिक्स डबल्स खिताब

मनिका बत्रा-जी साथियान ने टोक्यो ओलंपिक की निराशा को किया दूर, साथ में जीता मिक्स डबल्स खिताब

संक्षेप:

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और जी साथियान ने शुक्रवार को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर चैम्पियनशिप में हंगरी की जोड़ी को 3-1 से हराकर मिक्स डबल्स खिताब अपने नाम किया। यह भारतीय जोड़ी 2018 कॉमनवेल्थ...

Aug 21, 2021 08:15 am ISTMohan Kumar एजेंसी, बुडापेस्ट
share Share
Follow Us on

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और जी साथियान ने शुक्रवार को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर चैम्पियनशिप में हंगरी की जोड़ी को 3-1 से हराकर मिक्स डबल्स खिताब अपने नाम किया। यह भारतीय जोड़ी 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में पिछली बार एक साथ खेली थी। उन्होंने हंगरी की डोरा मादारास्ज और नंडोर एस्के की 94वीं रैंकिंग जोड़ी को 11-9 9-11 12-10 11-6 से हराया और बतौर जोड़ी जीत से वापसी की। यह मनिका और साथियान के लिए यादगार जीत रही, जिन्होंने बतौर जोड़ी सकारात्मक वापसी की और दोनों की योजना 2024 पेरिस ओलंपिक तक अपनी जोड़ी को बनाए रखने की है।

मनिका ने अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल के साथ एशियाई खेलों का ब्रॉन्ज मेडल पदक जीता था और हाल ही में यह जोड़ी एक साथ टोक्यो ओलंपिक में खेली थी। साथियान ने कहा कि यह पेचीदा फाइनल था, लेकिन उन्हें सबसे कड़ी चुनौती क्वार्टरफाइनल में मिली थी, जब उन्होंने स्लोवाकिया की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी (बारबरा ब्लाजोवा और लुबोमीर पिस्तेज) को हराया था। साथियान ने कहा, 'यह शानदार है कि हम बहुत कम प्रैक्टिस के बावजूद इस स्पर्धा में जीत हासिल कर सके। यह दिखाता है कि हम बतौर जोड़ी काफी कुछ हासिल कर सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'मनिका ने जोड़ी बनाने के लिए मुझे कहा। हमने कहा कि यह अच्छा समय है। वे हमारी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी हैं और हमने दिखा दिया कि हमारी जोड़ी में क्षमता है। जितना ज्यादा हम खेलेंगे, उतना बेहतर होंगे।' साथियान इस हफ्ते के शुरू में चेक ओपन में खेलेंगे, जबकि मनिका स्वदेश लौट जाएंगी। एक बड़ा टूर्नामेंट सितंबर-अक्टूबर में एशियाई चैम्पियनशिप होगा। सिंगल्स रैंकिंग में 60वें स्थान पर काबिज मनिका ने यहां सेमीफाइनल में पहुंचकर अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं 150वीं रैंकिंग पर काबिज एक अन्य भारतीय श्रीजा अकुला ने भी प्रभावित किया जिन्हें मनिका ने क्वार्टरफाइनल में हराया। साथियान के लिए भी यह अच्छा नतीजा रहा जो टोक्यो ओलंपिक की सिंगल्स इवेंट के पहले दौर में ही हार गए थे।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।