फोटो गैलरी

Hindi News खेलAsian Games 2018: लंबी कूद में नीना वराकिल ने भारत को दिलाया रजत पदक

Asian Games 2018: लंबी कूद में नीना वराकिल ने भारत को दिलाया रजत पदक

18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन फिर से भारतीय एथलीट्स का जलवा रहा। भारत की नीना वराकिल ने एशियाई खेलों की महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया। वराकिल की सर्वश्रष्ठ कूद 6.51 मीटर की थी।...

Asian Games 2018: लंबी कूद में नीना वराकिल ने भारत को दिलाया रजत पदक
जकार्ता, एजेंसीMon, 27 Aug 2018 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन फिर से भारतीय एथलीट्स का जलवा रहा। भारत की नीना वराकिल ने एशियाई खेलों की महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया। वराकिल की सर्वश्रष्ठ कूद 6.51 मीटर की थी। उन्होंने चौथे प्रयास में यह दूरी तय की जो रजत पदक जीतने के लिये पर्याप्त थी। 

वियतनाम की थी थु थाओ बुई ने अपने पहले प्रयास में 6.55 मीटर की दूरी नापी और स्वर्ण जीता। चीन की झियोलिंग झू ने 6.50 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में भाग ले रही एक अन्य भारतीय जेम्स नयना 6.14 मीटर की दूरी तक ही पहुंच पायी। वह छह में से केवल दो सफल प्रयास ही दर्ज कर पायी। 

एशियाई खेल 2018 : सुधा सिंह की कामयाबी पर रायबरेली में जश्न, घर पर बधाइयों का तांता

जकार्ता एशियाई खेल में यूपी का कमाल, सुधा के रजत में लखनऊ की खुश्बू

गौरतलब है कि भारतीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भारत को 8वां गोल्ड मेडल दिलवाया। इसके अलावा आज ही के दिन महिला स्टीपलचेज और पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़़ में भारत ने रजत पदक जीते। स्टीपलचेज में सुधा सिंह और 400 मीटर बाधा दौड़ में धरुण अय्यासामी ने भारत को सिल्वर जिताए।

Asian Games: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ धरुण ने एथलेटिक्स में जीता सिल्वर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें