16 साल बाद 'चैन की नींद' सोए लियोनल मेसी, अर्जेंटीना स्टार ने दुनिया को दिखाया ट्रॉफी 'इश्क'

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने जो ख्वाब 16 साल पहले देखा, वो कतर में आयोजित हुए फीफा विश्व कप 2022 में पूरा हुआ। उन्होंने अर्जेंटीना टीम को विश्व चैंपियन बनाने में बेहद अहम भूनिका निभाई।

leo messi

कड़ी मेहनत और मुश्किलों से पार पाने का हौसला हो तो ख्वाब जरूर पूरा होता है। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने इस बात को सोलह आने सच साबित किया है। वह 16 साल के लंबे इंतजार के बाद विश्व चैंपियन बने हैं। उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने रविवार को फीफा विश्व कप 2022 का खिताब जीता। मेसी पहली बार साल 2006 में इस टूर्ममेंट में खेले थे लेकिन ट्रॉफी पांचवें प्रयास में जाकर नसीब हुई। अर्जेंटीना ने फाइनल मुकाबले में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में शिकस्त दी। 

मेसी विश्व कप ट्रॉफी जीतने के बाद अर्जेंटीना पहुंच गए हैं, जहां उनका और टीम का जोरदार स्वागत हुआ। फैंस, अपने चैंपियन खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे। वहीं, मेसी ने सोशल मीडिया के जरिए दुनिया को अपना ट्रॉफी 'इश्क' दिखाया। दरअसल, मेसी ने मंगलवार को विश्व कप ट्रॉफी के साथ फेसबुक पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर कीं। दो तस्वीरों में मेसी ट्रॉफी नजदीक रखकर बैठे हैं जबकि एक फोटो में वह बेहद इत्मिनान के साथ लेटे हैं। 

मेसी ने फ्रांस के खिलाफ फाइनल में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने फुल टाइम में दो और  पेनल्टी शूटआउट में एक गोल दागा। मेसी टूर्नामेंट में 7 गोल के साथ दूसरे टॉप स्कोरर रहे। फ्रांस के स्टार खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे ने मेसी को कड़ी टक्कर दी। एम्बाप्पे टॉप पर रहे और उन्होंने 8 गोल के साथ उन्होंने गोल्डन बूट का पुरस्कार जीता। गौरतलब है कि अर्जेंटीना की टीम तीसरी बार विश्व कप चैंपियन बनी है। अर्जेंटीना ने इससे पहले 1978 और 1986 में फीफा वर्ल्ड कप जीता था। 

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़Pics: 16 साल बाद 'चैन की नींद' सोए लियोनल मेसी