Serie A: गोल करने के बाद शर्ट उतारकर जश्न मनाना रोनाल्डो पर पड़ा महंगा, जुवेंतस ने यूडिनीज को ड्रॉ पर रोका
इटेलियन लीग सेरी-ए में जुवेंतस और यूडिनीज के बीच खेला गया फुटबॉल मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इस मुकाबले में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंजुरी टाइम में हेडर के जरिए गोल करके अपनी...

इटेलियन लीग सेरी-ए में जुवेंतस और यूडिनीज के बीच खेला गया फुटबॉल मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इस मुकाबले में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंजुरी टाइम में हेडर के जरिए गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी, लेकिन उनके गोल को आफसाइड करार दिया गया और जुवेंतस को यूडिनीज के साथ अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में जुवेंतस के लिए पाउलो डायबाला ने तीसरे और जुआन कुआड्रो ने 23वें मिनट में गोल किया। वहीं, यूडिनीज के लिए रोबर्टो पियरा ने 51वें मिनट में पेनाल्टी पर पहला जबकि गेरार्ड डयूलोफे ने 83वें मिनट में दूसरा गोल दागा।
Doesn't look someone who wants to leave. @Cristiano is here to stay. #JuveLive pic.twitter.com/jJFldCU05g
Cristiano Ronaldo's 30 minutes vs Udinese:
• 30 minutes played.
• 1 goal robbed.
• 1/1 dribbles succeeded.
• 1 chance created.
• 69% pass accuracy.
• 9 accurate Passes.
• 1 key pass.
• 17 Touches.
• 2 Recoveries.
• 3 Duels Won
Good performance, But unlucky. pic.twitter.com/w6WSmpNPr0
The rules are different for Cristiano Ronaldo.pic.twitter.com/Eej9vP0NOR
इससे पहले, मैच के इंजुरी टाइम में रोनाल्डो ने हेडर के जरिए गोल करके टीम को लीड दिला दी थी। गोल करने के बाद रोनाल्डो अपनी शर्ट उतारकर जश्न मनाने लगे थे कि तभी रैफरी ने वीएआर के निय के तहत इस गोल पर को आफसाइड करार दे दिया। साथ ही गोल करने के बाद शर्ट उतारकर जश्न मनाने को लेकर रोनाल्डो को येलो कार्ड भी दिखाया गया। मैच के जुवेंतस के कोच मासीमिलियानो अल्गारी ने इस मामले को ज्यादा तूल देना जायज नहीं समझा।
2018 vs 2021 - 3 years old, but same Cristiano Ronaldo. 🔥 pic.twitter.com/SgKIvCT3Tu
📸😍| Locatelli [yesterday]:
“I used to watch Cristiano Ronaldo on YouTube, now I'm here.” pic.twitter.com/Mmuhrdzfym
मैच के बाद जुवेंतस के कोच की इसलिए ज्यादा आलोचना हो रही थी क्योंकि मैच की शुरुआत में उन्होंने रोनाल्डो को बैंच पर ही बिठाए रखा था। कोच ने बाद में इसका बचाव करते हुए कहा कि रोनाल्डो को बैंच पर बिठाने का फैसला उनका ही था, ना कि खिलाड़ियों का। रोनाल्डो 60वें मिनट में मैदान पर उतरे। अल्गारी ने कहा, ' रोनाल्डो अच्छा महसूस कर रहे हैं। मैच से पहले मैंने उनसे बात की थी। उनसे कहा था कि वह बैंच से शुरुआत करेंगे।'

लेखक के बारे में
Ezaz Ahmadलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




