Lalrinnunga JEREMY Gold Medal Men 67kg Final CWG 2022 India 5th Medal in Weightlifting CWG 2022: जेरेमी लालरिनुंगा ने इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, चोटिल होने के बावजूद उठाया रिकॉर्ड तोड़ वजन, Sports Hindi News - Hindustan
Hindi Newsखेल न्यूज़Lalrinnunga JEREMY Gold Medal Men 67kg Final CWG 2022 India 5th Medal in Weightlifting

CWG 2022: जेरेमी लालरिनुंगा ने इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, चोटिल होने के बावजूद उठाया रिकॉर्ड तोड़ वजन

भारतीय वेटलिफ्टर लालरिनुंगा जेरेमी ने पुरुषों के 67kg वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में 5वां मेडल डाला। स्नेच में जेरेमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 140kg वजन उठाया।

Lokesh Khera लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 31 July 2022 04:08 PM
share Share
Follow Us on
CWG 2022: जेरेमी लालरिनुंगा ने इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, चोटिल होने के बावजूद उठाया रिकॉर्ड तोड़ वजन

CWG 2022: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तीसरे दिन भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67kg वर्ग में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए गोल्ड मडेल पर कब्जा किया। स्नेच में जेरेमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 140kg वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 160kg वजन के साथ कुल 300kg वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी कैटेगिरी में नया रिकॉर्ड स्थापित किया। भारत का यह वेटलिफ्टिंग में दूसरा गोल्ड तो कुल 5वां मेडल है। लालरिनुंगा जेरेमी से पहले संकेत सरगर (रजत), गुरुराज पुजारी (कांस्य), मीराबाई चानू (गोल्ड) और बिंद्यारानी देवी (रजत) ने भारत की झोली में मेडल डाले थे।

बात जेरेमी के मुकाबले की करें तो स्नेच में उन्होंने अपने पहले प्रसाय में 136kg वजन उठाया, वहीं दूसरे प्रयास में उन्होंने 140kg वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में 67kg वर्ग में नया रिकॉर्ड स्थापित किया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143kg वजन उठाने की कोशिश की मगर वह असफल रहे। स्नेच में वह दूसरे नंबर पर चल रहे नाइजीरिया के खिलाड़ी से 10kg आगे थे।

क्लीन एंड जर्क में जेरेमी ने अपने पहले प्रयास में 154ंkg वजन उठाया और इस दौरान वह चोटिल भी हो गए थे। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने कुल 294kg वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाया। अपने दूसरे प्रयास में इस भारतीय वेट लिफ्टर ने चोटिल होने के बावजूद 160kg वजन उठाकर सबको हैरान कर दिया। दूसरे प्रयास के बाद जेरेमी घुटनों पर बैठ गए थे, मगर उनके चहरे पर वजन उठाने की खुशी साफ दिख रही थी। दूसरे प्रयास के बाद उनका कुल वजन 300kg हुआ।

चोटिल होने के बावजूद जेरेमी ने तीसरे प्रयास में रिस्क लेते हुए 165kg वजन उठाने का प्रयास किया, मगर वह इसमें असफल रहे। पहले उनके पैर में चोट लगी थी, मगर तीसरे प्रयास के बाद उनके बाएं हाथ में भी झटका लगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।