फ्रांस और बेल्जियम ने जीत के साथ किया विश्व कप 2022 के लिए क्वालिफाई, काइलन एमबापे ने दागे चार गोल
डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने कजाखस्तान को 8-0 से रौंदकर अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वलिफाई कर लिया है। फ्रांस के साथ ही बेल्जियम ने भी एस्टोनिया को मात देकर अपना टिकट कटा लिया है। फ्रांस की...
इस खबर को सुनें
डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने कजाखस्तान को 8-0 से रौंदकर अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वलिफाई कर लिया है। फ्रांस के साथ ही बेल्जियम ने भी एस्टोनिया को मात देकर अपना टिकट कटा लिया है। फ्रांस की तरफ से काइलन एमबापे ने एक के बाद एक चार गोल दागे और टीम की इस धमाकेदार जीत में अहम किरदार निभाया। बेल्जियम की टीम इस मैच में रोमेलु लुकाकु के बिना उतरी थी, लेकिन क्रिस्टियन बेनटेकके, यानिक कारास्को और थोर्गन हेजार्ड ने शानदार खेल दिखाते हुए लुकाकु की कमी नहीं खलने दी।
🇫🇷 Congratulations France! 👏 👏 👏
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 13, 2021
🏆 The #WorldCup holders will be back in Qatar to defend their crown 👑 pic.twitter.com/44F7nhetlz
🇧🇪 Congratulations Belgium! 👏 👏 👏
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 13, 2021
🥉 The 2018 #WorldCup bronze medallists will be hoping to go all the way in 2022 🏆 pic.twitter.com/aMSeb9oerg
ग्रुप डी में फ्रांस की टीम अपने पारंपरिक घरेलू स्थल स्टेड डि फ्रांस की जगह पार्स डेस प्रिंसेस स्टेडियम में उतरी। एमबापे इस मुकाबले में 1958 विश्व कप में जस्ट फोनटेन के बाद किसी मुकाबले में चार गोल करने वाले फ्रांस के पहले खिलाड़ी बने। करीम बेनजेमा (55वें और 59वें मिनट) ने भी टीम की ओर से दो गोल दागे जबकि एड्रियन रेबियोट (75वें मिनट) और एंटोनी ग्रिजमैन (84वें मिनट) ने भी एक-एक गोल किया। ग्रुप ई में बेल्जियम की टीम चोटिल रोमेलु लुकाकु के बिना उतरी। एस्टोनिया के खिलाफ टीम को 11वें मिनट में क्रिस्टियन बेनटेके ने बढ़त दिलाई। यानिक कारास्को (53वें मिनट) और थोर्गन हेजार्ड (74वें मिनट) ने दो अन्य गोल दागकर टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चित की। बेल्जियम ने एस्टोनिया को अपनी सरजमीं पर 3-1 से हराकर विश्व कप में जगह बनाई। बेल्जियम ने दूसरे स्थान पर चल रहे वेल्स पर पांच अंक की निर्णायक बढ़त बना ली है। वेल्स ने कार्डिफ में बेलारूस को 5-1 से हराया।
WWE स्टार जॉन सीना ने एमएस धोनी की फोटो इंस्टाग्राम पर की शेयर, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
पिछले विश्व कप में जगह बनाने में नाकाम रही नीदरलैंड की टीम मेम्फिस डेपाय के दो गोल की बदौलत मोनटेनेग्रो पर 2-0 की बढ़त के साथ विश्व कप में जगह बनाने के करीब थी लेकिन अंतिम आठ मिनट में विरोधी टीम ने दो गोल दागकर मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया। इससे तुर्की और नॉर्वे को शीर्ष पर जगह बनाने का मौका मिलेगा जबकि सिर्फ एक मैच बचा है। ये दोनों टीमें शीर्ष पर चल रहे नीदरलैंड से दो अंक पीछे हैं। फिनलैंड की टीम 50 मिनट से अधिक समय तक 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद बोस्निया और हर्जेगोविना को 3-1 से हराने में सफल रही। टीम के पास दूसरे स्थान पर रहते हुए प्ले आफ में जगह बनाने का मौका है लेकिन उसे अंतिम मैच में फ्रांस से भिड़ना है। यूक्रेन तीसरे स्थान पर है। यूरोप के 10 ग्रुप में फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम और डेनमार्क शीर्ष पर रहते हुए विश्व कप में जगह बना चुके हैं।