फोटो गैलरी

Hindi News खेलनिशानेबाजों को घर बैठे पहुंचाए जाएंगे प्रैक्टिस के लिए सामान, किरेन रिजीजू ने कहा

निशानेबाजों को घर बैठे पहुंचाए जाएंगे प्रैक्टिस के लिए सामान, किरेन रिजीजू ने कहा

खेलमंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को कहा कि भारतीय निशानेबाज अपनी घरेलू रेंज से बाहर गए बिना अभ्यास कर सकेंगे और उन्हें उपकरण घर बैठे उपलब्ध कराए जाएंगे। ओलंपिक कोर ग्रुप में शामिल राष्ट्रीय राजधानी...

निशानेबाजों को घर बैठे पहुंचाए जाएंगे प्रैक्टिस के लिए सामान, किरेन रिजीजू ने कहा
पीटीआई,नई दिल्लीWed, 09 Sep 2020 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

खेलमंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को कहा कि भारतीय निशानेबाज अपनी घरेलू रेंज से बाहर गए बिना अभ्यास कर सकेंगे और उन्हें उपकरण घर बैठे उपलब्ध कराए जाएंगे। ओलंपिक कोर ग्रुप में शामिल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निशानेबाजों ने जुलाई अगस्त में अभ्यास शुरू कर दिया जब भारतीय खेल प्राधिकरण ने कर्णी सिंह रेंज खोलने का फैसला किया। अन्यत्र स्थानों पर रहने वाले निशानेबाज घर में ही अभ्यास कर रहे हैं।

बुधवार को रेंज का दौरा करने के बाद रीजीजू ने ट्वीट किया, ''डॉक्टर कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर सुविधाओं का जायजा लिया। अभ्यास शुरू हो चुका है और स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी उपाय किए जा रहे हैं। शीर्ष निशानेबाजों को उनके घर पर सर्वश्रेष्ठ स्तर के उपकरण मुहैया कराये जाएंगे।"

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने पहले ओलंपिक कोर ग्रुप के लिए एक अगस्त से अभ्यास शिविर की योजना बनाई थी, लेकिन देश भर में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों को देखते हुए उसे स्थगित करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें