फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA WC 2018: एशियाई प्रतिनिधित्व बरकरार रखने के लिए जापान को सिर्फ ड्रा की जरूरत

FIFA WC 2018: एशियाई प्रतिनिधित्व बरकरार रखने के लिए जापान को सिर्फ ड्रा की जरूरत

विश्वकप फुटबॉल में एशिया महाद्वीप के लिए अब आखिरी उम्मीद जापान से है। जापान अपने आखिरी मैच में गुरुवार को पोलैंड को हराकर नॉक आउट में प्रवेश कर एशियाई प्रतिनिधित्व को बरकरार रखना चाहेगा। ग्रुप स्टेज...

FIFA WC 2018: एशियाई प्रतिनिधित्व बरकरार रखने के लिए जापान को सिर्फ ड्रा की जरूरत
राजेश शर्मा।,नई दिल्लीThu, 28 Jun 2018 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्वकप फुटबॉल में एशिया महाद्वीप के लिए अब आखिरी उम्मीद जापान से है। जापान अपने आखिरी मैच में गुरुवार को पोलैंड को हराकर नॉक आउट में प्रवेश कर एशियाई प्रतिनिधित्व को बरकरार रखना चाहेगा। ग्रुप स्टेज में ही एशिया की चार टीमें बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में एशिया महाद्वीप के 7 अरब 63 करोड़ लोगों की नजर जापान के मैच पर टिकी हुई हैं। ग्रुप एच में जापान को अपना आखिरी मैच पोलैंड से खेलना है। इस मैच में जीत या ड्रॉ के बाद जापान नॉक आउट दौर में पहुंच जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप की खबरें पढ़ने के लिए यहां CLICK करें

अपने ग्रुप में जापान शीर्ष पर बरकरार
ग्रुप स्टेज में जापान दो मैच खेलकर 4 अंकों के साथ सबसे ऊपर बना हुआ है। सेनेगल भी 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं कोलंबिया 3 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर काबिज है। पोलैंड के पास दो मैचों में एक भी अंक नहीं है। वह बाहर हो चुका है। अगर जापान इस ग्रुप की सबसे फिसड्डी टीम से ड्रॉ भी खेलता है तो नॉक आउट दौर में प्रवेश कर जाएगा। टीम के पास पांच अंक होंगे। जीत की स्थित में सात अंक होंगे, लेकिन हार पर बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। कोलंबिया अगर सेनेगल को हरा देता है तो कोलंबिया के पास 6 अंक होंगे और वह अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

फीफा WC 2018: जर्मनी की हार के बावजूद कोच पद से नहीं हटेंगे जोआचिम

अंतिम-16 में पहुंचने के लिए ड्रा की जरूरत
वहीं जापान की हार के बाद सेनेगल और जापान के चार-चार अंक होंगे। ऐसे में गोल औसत के आधार पर टीम आगे के दौर में जाएंगी। इससे जापान को दिक्कत हो सकती है। ऐसे में जापान कम से कम ड्रॉ खेलकर अंतिम 16 के लिए क्वालीफाई करना चाहेगा। अगर सेनेगल कोलंबिया को हरा देता है और जापान  पोलैंड से हार भी जाता है तो एशिया का यह देश अगले दौर में प्रवेश कर जाएगा। कोलंबिया अगर सेनेगल से ड्रॉ खेलता है और जापान हार जाता है तो कोलंबिया और जापान के 4-4 अंक होंगे। ऐसे में गोल औसत के आधार पर फैसला होगा।

FIFA WC 2018: आखिर जर्मनी को भी ले डूबा FIFA वर्ल्ड कप का ये 'श्राप'!

सउदी अरबिया, ईरान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया बाहर
एशिया महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करने वाले सउदी अरबिया, ईरान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुके हैं। इस महाद्वीप में अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन जापान का ही है। जिससे नॉक आउट दौर में प्रवेश की पूरी उम्मीद है। दक्षिण कोरिया ने जरुर अंतिम मैच में उलटफेर करते हुए चार बार के विश्वविजेता जर्मनी को विश्वकप से बाहर कर दिया।अपने ग्रुप में वह तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया एक ड्रॉ के साथ अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर रहा है। ईरान एक जीत एक ड्रा और एक हार के साथ अपने ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया। सउदी अरबिया भी एक जीत के साथ तीसरे स्थान पर रहकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें