फोटो गैलरी

Hindi News खेलISL 2018: इंजुरी टाइम में गोल मारकर भूमिज ने मुंबई को फिर हार से बचाया

ISL 2018: इंजुरी टाइम में गोल मारकर भूमिज ने मुंबई को फिर हार से बचाया

स्थानापन्न खिलाड़ी प्रांजल भूमिज ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल दागकर मुंबई सिटी एफसी को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में हार से बचाया। इसी के साथ मुंबई ने शुक्रवार को केरल ब्लास्टर्स को 1-1 से...

ISL 2018: इंजुरी टाइम में गोल मारकर भूमिज ने मुंबई को फिर हार से बचाया
कोच्चि, एजेंसीFri, 05 Oct 2018 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानापन्न खिलाड़ी प्रांजल भूमिज ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल दागकर मुंबई सिटी एफसी को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में हार से बचाया। इसी के साथ मुंबई ने शुक्रवार को केरल ब्लास्टर्स को 1-1 से बराबरी पर रोका। मुंबई की टीम पर जब लगातार दूसरी हार का खतरा मंडरा रहा था तब भूमिज ने एक अन्य स्थानापन्न खिलाड़ी संजू प्रधान की मदद से महत्वपूर्ण गोल करके अपनी टीम को अंक दिलाया। 

केरल की तरफ से भारतीय विंगर हालीचरण नारजारे ने 24वें मिनट में गोल किया था। अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन का पहला मैच खेल रही मेजबान टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख दिखाया। उसने लगातार मौके बनाये जिसका फायदा उसे नारजारे के गोल से मिला। 

ये भी पढे़ं- HTLS 2018 : पेले ने बताया मेस्सी या रोनाल्डो में से वो किसे अपनी टीम में चुनेंगे

मुंबई की टीम पहले हाफ में कोई बेहतरीन मौका नहीं बना पाई। इसके पीछे उसके मिडफील्डर का लचर प्रदर्शन जिम्मेदार रहा। मुंबई ने आक्रमण की रणनीति अपनाई लेकिन मिडफील्डर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये। दूसरे हाफ के शुरू में भी केरल ने मुंबई पर दबाव बनाया। इस बीच मुंबई को 64वें मिनट में बराबरी का एक बेहतरान मौका मिला था लेकिन एर्नाल्ड इसोको इसे भुना नहीं सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें