Hindi Newsखेल न्यूज़Ioc President Thomas Bach Says Tokyo Olympics Will Be Held On Schedule Despite Protests In Japan amid Covid 19
आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, जापान में हो रहे विरोध के बावजूद तय समय पर होगें टोक्यो ओलंपिक

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, जापान में हो रहे विरोध के बावजूद तय समय पर होगें टोक्यो ओलंपिक

संक्षेप:

 जापान में कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक के विरोध के बावजूद भी इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी(आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक ने शनिवार को कहा कि इन खेलों का आयोजन अपने तय समय पर होगा। आईओसी...

May 22, 2021 07:01 pm ISTHemraj Chauhan एजेंसी, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

 जापान में कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक के विरोध के बावजूद भी इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी(आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक ने शनिवार को कहा कि इन खेलों का आयोजन अपने तय समय पर होगा। आईओसी अध्यक्ष ने कहा कि अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट के कारण 2020 में एक साल के लिए स्थगित हुए ओलंपिक के आयोजन से यह संदेश जाएगा कि 'सुरंग के आखिर में अब भी प्रकाश है (कठिन परिश्रम के बाद आशा की किरण)।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाक ने ऑनलाइन तरीके से आयोजित इंटरनेशनल हॉकी महासंघ (एफआईएच) के 47वें कांग्रेस में अपने संबोधन के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा, "टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में काफी कम समय बचा है। उसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस कठिन समय के दौरान, हमें जूझारूपन,विविधता में एकता का एक मजबूत संदेश भेजने की जरूरत है। टोक्यो हमें सुरंग के आखिर में रोशनी दिखाएगा। बाक की टिप्पणी से पहले आईओसी के उपाध्यक्ष जॉन कोट्स ने भी कहा कि महामारी के कारण शहर में आपतकाल लागू होने के बाद भी टोक्यो खेलों का आयोजन होगा। 

नरेंद्र बत्रा दोबारा एफआईएच के अध्यक्ष बने, 2024 तक होगा कार्यकाल
    
आईओसी का यह रुख कोविड से प्रभावित दुनिया में खेलों की मेजबानी की चुनौतियों को स्वीकर करता है। जापान के ज्यादातर नागरिक खेलों की मेजबानी के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि महामारी के दौर में इससे देश के चिकित्सा बुनियादी ढांचे पर और दबाव पड़ने की संभावना है लेकिन आईओसी अपने फैसले पर अडिग है। बाक ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले साल स्थगित हुए खेलों को स्थानीय आयोजकों के साथ, आईओसी सुरक्षित आयोजन में सक्षम होगा।
    
उन्होंने कहा, " हम सभी के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमें जापान के अपने सहयोगियों के साथ यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे एथलीट एक साथ आएं और सुरक्षित वातावरण में प्रतिस्पर्धा करें। 70 प्रतिशत से अधिक एथलीटों और अधिकारियों को पहले ही टीका लगाया जा चुका है और यह संख्या समय के साथ और बढ़ेगी। हमें टीकाकरण के लिए तीन वैक्सीन उत्पादकों से भी प्रस्ताव मिले हैं।" आईओसी प्रमुख ने कहा कि ओलंपिक सपनों को पूरा करने के लिए सब को कुछ त्याग करना होगा।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।