फोटो गैलरी

Hindi News खेलएशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम का शानदार आगाज, थाईलैंड को 13-0 से धोया

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम का शानदार आगाज, थाईलैंड को 13-0 से धोया

ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के पांच गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में थाईलैंड को 13-0 से करारी मात दी। गुरजीत ने मैच के दूसरे मिनट में ही...

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम का शानदार आगाज, थाईलैंड को 13-0 से धोया
भाषा,डोंगहे (दक्षिण कोरिया)Sun, 05 Dec 2021 01:48 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के पांच गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में थाईलैंड को 13-0 से करारी मात दी। गुरजीत ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जबकि वंदना कटारिया ने पांच मिनट बाद दूसरा गोल दाग दिया। पहला क्वार्टर समाप्त होने तक लिलिमा मिंज ने 14वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल कर दिया, जबकि गुरजीत और ज्योति ने 14वें और 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया।

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने किया 'आउटरीच प्रोग्राम' लॉन्च, 75 स्कूलों के बच्चों से की बात

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा बनाए रखा। इंटरनेशनल हॉकी में डेब्यू कर रही राजविंदर कौर ने 16वें मिनट में मैदानी गोल किया, तो गुरजीत ने 24वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा। इसके तुरंत बाद लिलिमा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। गुरजीत ने 25वें मिनट में एक और गोल किया, जिससे भारत हाफ टाइम तक 9-0 से आगे था। भारत ने आगे भी थाइलैंड को कोई मौका नहीं दिया और लगातार हमले किए। ज्योति ने 36वें मिनट में गोल करके भारत के गोल की संख्या में दोहरे अंकों में पहुंचाई, जबकि सोनिका ने 43वें मिनट में मैच का अपना पहला गोल किया।

BWF World Tour Finals: यामागुची पर रोमांचक जीत से सिंधु वर्ल्ड टूर फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में पहुंचीं

चौथे क्वार्टर में भी कहानी नहीं बदली और भारत ने आक्रमण जारी रखा। थाईलैंड ने हालांकि इस बीच कुछ अच्छे बचाव किए। मोनिका ने 55वें मिनट में गोल किया, जबकि इसके तीन मिनट बाद गुरजीत ने पेनल्टी कार्नर पर अपना पांचवां और भारत के लिए 13वां गोल किया। टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय टीम का यह पहला मैच था। कप्तान रानी को टूर्नामेंट से रेस्ट दिया गया है और उनकी गैरमौजूदगी में गोलकीपर सविता ने टीम की अगुवाई की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें