2021 में ओलंपिक से पहले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगी भारतीय टीमें

May 13, 2020 10:58 pm ISTMohan Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
share

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें 2021 में टोक्यो ओलंपिक की अपनी तैयारी के लिए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी। हॉकी इंडिया ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अगले वर्ष के लिए टीमों की...

2021 में ओलंपिक से पहले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगी भारतीय टीमें

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें 2021 में टोक्यो ओलंपिक की अपनी तैयारी के लिए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी। हॉकी इंडिया ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अगले वर्ष के लिए टीमों की तैयारियों पर रूपरेखा पेश की। हॉकी इंडिया ने कहा कि कोरोना से उत्पन्न हालात पर नजर रखी जाएगी और ओलंपिक से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी जिसका आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ करेगा।

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने गत वर्ष नवम्बर में क्रमश: रूस और अमेरिका को हराकर टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन कोरोना के कारण टोक्यो ओलंपिक को जुलाई 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत की दोनों टीमें इस समय बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में हैं। हॉकी इंडिया ने बताया कि सीनियर पुरुष और महिला टीमों के लिए राष्ट्रीय शिविर और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर की योजना अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कैलेंडर के हिसाब से बनायी जाएगी।

WWE VIDEO: जब चैम्पियन बनने के महज 12 सेकंड बाद ही हारे थे जिंदर महल

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।