फोटो गैलरी

Hindi News खेलभारतीय हॉकी टीम का एक और खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव, मनदीप सिंह को हुआ कोरोना

भारतीय हॉकी टीम का एक और खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव, मनदीप सिंह को हुआ कोरोना

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस घातक बीमारी से संक्रमित होने वाले छठे राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। भारतीय खेल प्राधिरकण (साइ) ने सोमवार को यह जानकारी...

भारतीय हॉकी टीम का एक और खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव, मनदीप सिंह को हुआ कोरोना
एजेंसी,नई दिल्लीMon, 10 Aug 2020 11:35 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस घातक बीमारी से संक्रमित होने वाले छठे राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। भारतीय खेल प्राधिरकण (साइ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। जालंधर के 25 साल के मनदीप में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं और बेंगलुरु में पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। बेंगलुरू के साइ केंद्र में 20 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर शुरू होना है।

साइ ने बयान में कहा, ''भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरु में साइ के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ कोविड परीक्षण (आरटी पीसीआर) किया गया और यह पॉजिटिव आया है। लेकिन उसमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं।''

वीवो के हटने के बाद बाबा रामदेव की पतंजलि IPL स्पॉन्सरशिप पर कर रही विचार

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह और चार अन्य खिलाड़ी एक महीने के ब्रेक के बाद साइ केंद्र लौटने पर पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक अन्य चार खिलाड़ी हैं, जो पॉजिटिव पाए गए हैं।

साइ के डॉक्टरों के अनुसार सभी खिलाड़ियों में मामूली लक्षण दिखाई दे रहे हैं और वे ठीक हैं। इन्हें बेंगलुरु के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रखा गया है। इससे पहले खिलाड़ी कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण केंद्र में दो महीने से अधिक समय तक फंसे रहे।

विराट कोहली ने शेयर किया इमोशनल VIDEO, लिखा- हर चीज से ऊपर वफादारी है

ब्रेक से वापस लौटने पर खिलाड़ियों को केंद्र पर ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने से पहले अनिवार्य क्वारंटाइन से गुजरना था। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि 45 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें