फोटो गैलरी

Hindi News खेलएशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम की दमदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम की दमदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा

एशियन गेम्स 2023 में भारत की हॉकी टीम से दमदार शुरुआत देखने को मिली है। उज्बेकिस्तान को भारत ने एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। भारत ने पूल ए के इस मैच में 16-0 से विशाल जीत दर्ज की। 

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम की दमदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 24 Sep 2023 10:31 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2023 में दमदार शुरुआत की। चीन के हांगझोऊ में जारी एशियाई खेलों में भारत ने उज्बेकिस्तान की टीम को बुरी तरह रौंद दिया। पूल ए के इस मैच में भारत ने 16-0 से विशाल जीत दर्ज की। इस जीत से भारत का मनोबल जरूर बढ़ा होगा, क्योंकि आगाज मैच में अगर किसी टीम को इतनी बड़ी जीत मिलती है तो ये टीम के खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाती है। 

हैट्रिकों से भरा रहा मैच

इस मुकाबले में भारत की ओर से तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक पूरी की। 16-0 की विशाल जीत में वरुण कुमार, मनदीप सिंह और ललित कुमार उपाध्याय ने हैट्रिक अपने नाम की। ललित ने कुल 4 गोल किए, जबकि 3-3 गोल वरुण और मनदीप ने किए। वहीं, अभिषेक, शमशेर सिंह, अमित रोहिदास, सुखजीत सिंह और संजय ने एक-एक गोल किया। 

Asian Games 2023 Day 1 live: पहले दिन भारत को मिला चौथा पदक, हॉकी टीम को मिली विशाल जीत

मेंस हॉकी की बात करें तो एशियन गेम्स में भारत का दूसरा पूल मैच सिंगापुर की टीम के साथ मंगलवार 26 सितंबर को हो। इसके बाद भारत की टीम को जापान से भिड़ना है और फिर इसके बाद पाकिस्तान से मुकाबला होगा। ग्रुप भेज का आखिरी मैच बांग्लादेश से है। इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भारत के पास आगे जाने का पूरा मौका है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें