फोटो गैलरी

Hindi News खेलHOCKEY: भारत ने तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 3-1 हराया, सीरीज में 2-0 से आगे

HOCKEY: भारत ने तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 3-1 हराया, सीरीज में 2-0 से आगे

भारतीय पुरूष हाकी टीम ने न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे मैच में 3-1 से हराकर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढत बना ली है। भारत ने पहले ही क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया। स्ट्राइकर एस वी...

HOCKEY: भारत ने तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 3-1 हराया, सीरीज में 2-0 से आगे
एजेंसी।,बेंगलुरु। Sat, 21 Jul 2018 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय पुरूष हाकी टीम ने न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे मैच में 3-1 से हराकर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढत बना ली है। भारत ने पहले ही क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया। स्ट्राइकर एस वी सुनील ने पहले मिनट में गोल पर हमला बोला लेकिन न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जायस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। भारत को पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में भारत को 18 वें मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कार्नर मिले और तीसरे पर रूपिंदर पाल सिंह ने गोल दागा।

इसके एक मिनट बाद सुनील ने एक और पेनल्टी कार्नर बनाया लेकिन इस बार वैरिएशन नाकाम रहा। न्यूजीलैंड के लिये 24 वें मिनट में स्टीफेन जेनेस ने पी आर श्रीजेश को छकाते हुए बराबरी का गोल दाग दिया। भारत ने तीन मिनट बाद वापसी की जब सुनील ने सिमरनजीत सिंह की सहायता से दूसरा गोल किया। भारत ने दूसरे क्वार्टर के अंत तक 2-1 से बना ली थी। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। भारत ने आखिरी क्वार्टर में तीसरा गोल किया जब सुनील के पास से मनदीप ने 56 वें मिनट में गेंद को गोल के भीतर डाला।

 

SLvSA:केशव महाराज के पराक्रम को दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दिखाया नीचा

कप्तान जो रूट के चहेते क्रिकेटर बनना चाहते हैं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें