एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम की एक और विशाल जीत, सिंगापुर को 16-1 से रौंदा
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय मेंस हॉकी टीम की एक और विशाल जीत ग्रुप फेज में आई है। भारत ने सिंगापुर को 16-1 से रौंद दिया है। इससे पहले उज्बेकिस्तान को टीम इंडिया ने 16-0 के अंतर से हराया था।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरे मैच में विशाल जीत दर्ज की। ग्रुप फेज के अपने पहले मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान की टीम को 16-0 से मात दी थी और अब दूसरे मैच में सिंगापुर की टीम को बुरी तरह हराया है। हालांकि, सिंगापुर की टीम खाता खोलने में सफल हुई, लेकिन उज्बेकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर सकी थी। सिंगापुर की टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने 16-1 से जीत दर्ज की है।
इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप ने हैट्रिक हासिल की। मनदीप की लगातार दूसरे मैच में ये हैट्रिक है। उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ भी तीन गोल दागे थे। हरमनप्रीत कौर ने चार गोल, मनदीप ने 3 और अभिषेक ने 2 गोल किए। एक-एक गोल मनप्रीत सिंह, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह और विवेक सागर ने किया।
Asian Games 2023 Day 3 LIVE Updates:
इस मैच की बात करें तो भारत ने उसी तरह की शुरुआत की थी, जिस तरह की शुरुआत उज्बेकिस्तान के खिलाप की थी। पहले क्वॉर्टर में भारत ने 1 ही गोल किया, लेकिन दूसरे क्वॉर्टर में दमदार खेल दिखाते हुए भारत 6-0 से आगे हो गया था। तीसरे क्वॉर्टर में भी भारत ने एक के बाद एक 5 गोल दागे और फिर आखिरी क्वॉर्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने 5 गोल दागकर जीत के अंतर को 16-1 कर दिया।
