फोटो गैलरी

Hindi News खेलजोहोर कप हॉकी: भारतीय जूनियर टीम ने न्यूजीलैंड को 7-1 से हराया

जोहोर कप हॉकी: भारतीय जूनियर टीम ने न्यूजीलैंड को 7-1 से हराया

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 'सुल्तान ऑफ जोहोर कप टूर्नामेंट' में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल की। भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीत है। इसमें शिलानंद लाकड़ा ने दो गोल किए।...

जोहोर कप हॉकी: भारतीय जूनियर टीम ने न्यूजीलैंड को 7-1 से हराया
आईएएनएस।,जोहोर बाहरु। Sun, 07 Oct 2018 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 'सुल्तान ऑफ जोहोर कप टूर्नामेंट' में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल की। भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीत है। इसमें शिलानंद लाकड़ा ने दो गोल किए। प्रभजोत सिंह ने छठे मिनट में पहला गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला। पहले हाफ में भारत ने कुल चार गोल किए। भारतीय टीम के लिए पहले हाफ का दूसरा गोल 15वें मिनट में हुआ, जो शिलानंद ने किया। इसके बाद, हरमनजीत सिंह ने 21वें और मोहम्मद फराज ने 23वें मिनट में गोल कर टीम को 4-0 से आगे कर दिया। 

भारत की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही 43वें मिनट में शिलानंद ने दूसरा गोल कर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से बढ़त दे दी। इसके बाद, अभिषेक ने 50वें मिनट में टीम के लिए छठा गोल किया। इस बीच, न्यूजीलैंड के लिए साम हिहा ने 53वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। हालांकि, यह जीत के लिए काफी नहीं था। कप्तान मंदीप मोर ने अंतिम मिनट में गोल कर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत दिलाई। भारतीय टीम का अगला सामना इस टूनार्मेंट में नौ अक्टूबर को जापान के खिलाफ होगा।

पुर्तगाल के PM ने किया रोनाल्डो का सपोर्ट, 'जब तक दोष साबित ना हो तब तक बेगुनाह हैं' 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें