हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के लचर प्रदर्शन के बाद कोच ग्राहम रीड ने दिया इस्तीफा, इन दो लोगों ने भी छोड़ा अपना पद

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Indian coach Graham Reid resign: भारतीय हॉकी टीम के हेड कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया है। ग्राहम रीड ने यह कदम भारतीय टीम के हॉकी विश्व कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उठाया।

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के लचर प्रदर्शन के बाद कोच ग्राहम रीड ने दिया इस्तीफा, इन दो लोगों ने भी छोड़ा अपना पद

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मेजबान भारत ने हॉकी विश्व कप 2023 में लचर प्रदर्शन किया था, जिसके हाद रीड ने यह फैसला किया। भारतीय टीम टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रही। भारत ने टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया था लेकिन  क्रॉस-ओवर मैच में न्यूजीलैंड के हाथों मिली शिकस्त ने नॉकआउट दौर से बाहर कर दिया।

हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान के अनुसार रीड ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को विश्व कप खत्म होने के एक दिन बाद इस्तीफा सौंपा। टिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर चर्चा के लिए रीड और अन्य सहयोगी स्टाफ से मुलाकात की थी। उनके अलावा एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिचेल डेविड पेम्बरटन ने भी अपना पद छोड़ दिया है। रीड भारतीय टीम के साथ 2019 में जुड़े। उनके नेतृत्व में भारत ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जबकि कॉमवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल हासिल किया। 

रीड ने अपना पद छोड़ने के बाद कहा, ''अब मेरे लिए अलग होने और अगले प्रबंधन को कमान सौंपने का समय आ गया है। टीम और हॉकी इंडिया के साथ काम करना सम्मान की बात है और मुझे बहुत मजा आया। मैंने इस शानदार यात्रा के हर पल का आनंद लिया है। मैं टीम को शुभकामनाएं देता हूं।'' रीड समेत तीनों के इस्तीफे स्वीकार करने के बाद अध्यक्ष टिर्की ने कहा, ''भारत हमेशा ग्राहम रीड और उनके सहयोगी स्टाफ के प्रति आभारी रहेगा, जिन्होंने देश के लिए अच्छे परिणाम लाने में मदद की, खासकर ओलंपिक गेम्स में। जैसा कि सभी यात्राएं अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ती हैं। अब समय आ गया है कि हम एक नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें।"

माना जा रहा है कि मानसिक अनुकूलन कोच नहीं होने से भारत के प्रदर्शन पर काफी असर पड़ा। रीड ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहाराया। उन्होंने हाल ही में कहा कि इस वर्ल्ड कप में मेजबान होने के कारण टीम पर एक्स्ट्रा दबाव था। कई बार यह प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ने में मुश्किलें पैदा करता है। मेरा ऐसा मानना है। मानसिक अनुकूलन कोच रखने पर चर्चा हुई थी लेकिन उस समय मुझे नहीं लगा कि इसकी जरूरत है। मुझे लगा कि खिलाड़ियों की इस तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए मेरे पास पर्याप्त अनुभव है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।