फोटो गैलरी

Hindi News खेलद्रोणाचार्य पुरस्कार विवाद: तीरंदाजी कोच का इस्तीफा, कहा- मुझे चोर की तरह पेश किया जा रहा

द्रोणाचार्य पुरस्कार विवाद: तीरंदाजी कोच का इस्तीफा, कहा- मुझे चोर की तरह पेश किया जा रहा

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये नामितों की सूची से हटाये जाने से नाराज भारत की कंपाउंड तीरंदाजी कोच जीवनजोत सिंह तेजा ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्हें अनुशासनहीनता के पूर्व के मामले के कारण इस...

द्रोणाचार्य पुरस्कार विवाद: तीरंदाजी कोच का इस्तीफा, कहा- मुझे चोर की तरह पेश किया जा रहा
नई दिल्ली, एजेंसीFri, 21 Sep 2018 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये नामितों की सूची से हटाये जाने से नाराज भारत की कंपाउंड तीरंदाजी कोच जीवनजोत सिंह तेजा ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्हें अनुशासनहीनता के पूर्व के मामले के कारण इस पुरस्कार की सूचि से हटा दिया गया था। तेजा का कहना है कि उनके खिलाफ अन्याय हुआ इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।  

तेजा ने शुक्रवार को कहा, ''मैंने भारतीय तीरंदाजी टीम कोच पद से त्यागपत्र दे दिया है।" तेजा ने कहा कि उनके खिलाफ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा, ''मैं पुरस्कार की मांग नहीं कर रहा हूं लेकिन उम्मीद्वारों के चयन में पारदर्शी प्रक्रिया चाहता हूं।" उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता के आरोप और उसके बाद एक साल का प्रतिबंध बीती बातें हैं और वह बहुत पहले आरोपमुक्त हो चुके थे। बता दें कि तेजा राष्ट्रीय कंपाउंड टीम के मुख्य कोच के रूप में एशियाई खेलों के लिये जकार्ता गये थे।

'खेल रत्न' विवाद: राज्यवर्धन सिंह राठौर से मिले नाराज बजरंग पूनिया, जानें क्या कहा?

उन्होंने कहा कि उस मामले में उन्हें गलत घसीटा गया क्योंकि जो घटना हुई थी उसके लिये वह जिम्मेदार नहीं थी और उन्हें गलत सजा दी गयी। तेजा ने कहा कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें तथ्यों से अवगत होना चाहिए। उन्होंने कहा, ''इसे ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे मैं चोर हूं। यह घोर अन्याय है। मैं प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से गुहार लगाऊंगा।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें