चेन्नई ओपन चैलेंजर: प्रजनेश और मुकुंद हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

एजेंसी चेन्नई
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलियन ओपन के ग्रैंड स्लेम के मुख्य दौर में पहुंचने वाले प्रजनेश गुणेश्वरन और शशि कुमार मुकुंद की शनिवार (9 फरवरी) को सेमीफाइनल में हार के साथ 54160 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले चेन्नई ओपन एटीपी...

चेन्नई ओपन चैलेंजर: प्रजनेश और मुकुंद हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

ऑस्ट्रेलियन ओपन के ग्रैंड स्लेम के मुख्य दौर में पहुंचने वाले प्रजनेश गुणेश्वरन और शशि कुमार मुकुंद की शनिवार (9 फरवरी) को सेमीफाइनल में हार के साथ 54160 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूनार्मेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के गैर वरीय एंड्रयू हैरिस ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय प्रजनेश गुणेश्वरन को शिकस्त देकर उलटफेर किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रजनेश को सेमीफाइनल में गैर-वरीय ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हेरिस ने तीन सेटों में 6-4, 3-6, 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस के कोरेन्टीन मौटेट से होगा।

सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल 

हैरिस ने मैच के दौरान बेहतरीन ग्राउंडस्ट्रोक लगाए और मौकों का फायदा उठाया। प्रजनेश ने वापसी करने का प्रयास करते हुए दूसरा सेट अपने नाम किया, पर वह तीसरे सेट में हैरिस के आगे नहीं टिक सके।

कोरेन्टीन मौटेट ने अन्य सेमीफाइनल में 16वीं वरीयता प्राप्त शशि कुमार मुकुंद को पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-6, 6-4, 6-2 से पराजित किया।  

डेविड बैकहम बने इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी जिनके नाम जुड़ी़ यह उपलब्धि

पुरुष युगल में इटली की जोड़ी जियानलूका मैगर और आंद्रिया पैलेगरिनो ने शीर्ष वरीय ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी मैट रीड और ल्यूक सेविले को 6-4, 7-6 से हराकर खिताब जीत लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।