एशिया कप 2022 में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, 5 गोल्ड समेत 10 मेडल कब्जाए
तीरंदाजी एशिया कप 2022 में भारतीय तीरंदाजों का जलवा देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड मेडल समेत कुल 10 पदकों पर अपना कब्जा जमाया है। ये एशिया कप शारजाह में आयोजित हुआ था।

शारजाह में 20 से 25 दिसंबर तक चले एशिया कप 2022 तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। एशिया कप 2022 में भारतीय तीरंदाजी टीम इतिहास रचकर स्वदेश लौट आई है। एशिया कप में भारतीय तीरंदाजी के महिला एवं पुरुष दोनों कैटेगरी में भारतीय खिलाडियों ने देश का नाम रौशन किया।
शारजाह में हुए एशिया कप जूनियर चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 8 में से 7 मेडल पुरुष कंपाउंड आर्चरी कैटेगरी में जीता है। भारतीय टीम के तीरंदाज प्रियांश ने टीम और व्यक्तिगत प्रतिस्पर्द्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। कंपाउंड कैटेगरी के टीम इवेंट में प्रियांश, ओजस प्रवीण देवताले और मानव गणेशराव जाधव ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं इंडिविजुएल कैटेगरी में प्रियांश कुमार ने पहला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड अपने नाम किया। भारतीय तीरंदाजी टीम ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशिया कप तीरंदाजी चैपियनशिप में 10 मेडल जीते। इसमें से पांच 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हैं।
भारतीय तीरंदाजों का दबदबा महिला और पुरुष दोनों वर्गों में रहा। महिलाओं के वर्ग में टीम कैटेगरी में प्रगति, अदिति गोपीचंद स्वामी और ऐश्वर्या शर्मा की टीम ने गोल्ड जीता, वहीं महिलाओं के इंडिविजुएल कैटेगरी में प्रगति ने गोल्ड, अदिति गोपीचंद स्वामी ने रजत और परनीत कौर ने कांस्य पदक जीत कर क्लीन स्वीप मारा। भारतीय टीम ने सभी तीनों पदकों पर कब्जा कर लिया।
रिकर्व कैटेगरी में टीम इवेंट में मृणाल चौहान, आकाश, पार्थ और सुशांत सालुंके की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं रिकर्व के इंडिविजुअल कैटेगरी में पार्थ सुशांत सालुंके ने कांस्य पदक जीता। रिकर्व कैटेगरी के मिक्स इवेंट में पार्थ सुशांत सालुंके और तिशा पुनिया की टीम ने रजत पदक जीता। भारतीय टीम के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह ने इस ऐतिहासिक जीत को खिलाडियों की मेहनत और सही मैनेजमेंट का परिणाम बताया। संजीवा सिंह ने खिलाडियों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय तीरंदाजों में बहुत क्षमता है और उनका प्रदर्शन बता रहा है कि वो बहुत आगे जाएंगे।
टीम इंडिया की स्वदेश वापसी पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने पूरी टीम का स्वागत किया। अर्जुन मुंडा ने भारतीय खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाला साल 2023 आर्चरी के खेल के लिए कई सुनहरे मौके लेकर आने वाला है। 2023 में आयरलैंड में यूथ चैपियनशिप का आयोजन होने वाला है। साथ ही जल्द ही इन खिलाडियों को ओलंपिक में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी एसोसियेशन खिलाडियों को हर संभव सहयोग करने के लिए प्रयासरत है। पदक जीतने वाले सभी खिलाडियों का सम्मान करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में होने वाली विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में इसी तरह भारतीय टीम देश का परचम लहराती रहेगी।
पदक तालिका
महिला टीम कैटेगरी (कंपाउंड) : प्रगति, अदिति गोपीचंद स्वामी, ऐश्वर्या शर्मा- स्वर्ण पदक
पुरुष टीम कैटेगरी (कंपाउंड) : प्रियांश , ओजस प्रवीण देवताले, मानव गणेशराव जाधव - स्वर्ण पदक
पुरुष वर्ग (व्यक्तिगत कैटेगरी) कंपाउंड : प्रियांश – गोल्ड मेडल, ओजस प्रवीण देवताले- रजत पदक।
महिला वर्ग (व्यक्तिगत कैटेगरी) कंपाउंड : प्रगति – गोल्ड मेडल, अदिति – रजत पदक, परनीत कौर – कांस्य पदक
पुरुष टीम कैटेगरी (रिकर्व) : मृणाल चौहान, आकाश, पार्थ सुशांत सालुंके- स्वर्ण पदक
मिक्स टीम कैटेगरी (रिकर्व) : पार्थ सुशांत सालुंके, तिशा पुनिया – रजत पदक
पुरुष वर्ग इंडिविजुएल (रिकर्व): पार्थ सुशांत सालुंके – कांस्य पदक
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


