फोटो गैलरी

Hindi News खेलभारत 2022 में करेगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी

भारत 2022 में करेगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने पुष्टि कर दी है कि भारत 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। फीफा ने अंडर-20 महिला विश्व कप 2020 और फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप को 2021 के शुरू...

भारत 2022 में करेगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी
एजेंसी,ज्यूरिखSun, 22 Nov 2020 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने पुष्टि कर दी है कि भारत 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। फीफा ने अंडर-20 महिला विश्व कप 2020 और फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप को 2021 के शुरू में कराने का इस साल फैसला किया था लेकिन फीफा ने मेजबान सदस्य संघों और अन्य अंशधारकों से कोरोना की स्थिति के मद्देनजर बातचीत का सिलसिला जारी रखा था क्योंकि इन आयु वर्ग टूर्नामेंटों को लेकर सभी की चिंता बनी हुई थी।

भारतीय एथलेटिक्स के हाई परफोरमेंस निदेशक वोल्कर हरमान ने दिया इस्तीफा

कोरोना के कारण इन टूर्नामेंटों के लिए क्वालिफिकेशन टूर्नामेंटों को पूरा कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। फीफा परिसंघों के कोविड-19 कार्य समूह ने इन सभी बातों पर विचार करने के बाद 2020 के इन दोनों युवा महिला टूर्नामेंटों को रद्द करने का फैसला किया।

इसके बाद दोनों टूर्नामेंटों को आयोजित करने की जिम्मेदारी उन देशों को ही देने की सिफारिश की जो मूल रूप से इनके मेजबान थे। फीफा परिषद के ब्यूरो ने मंजूरी दी है कि कोस्टा रिका 2022 में फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप और भारत 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेंगे।

अगले दो सप्ताह में होगी ऑस्ट्रेलिया ओपन की तारीख की घोषणा 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें