फोटो गैलरी

Hindi News खेलइंटरनेशनल योगा डे पर सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीरें, टोक्यो ओलंपिक के लिए कर रहीं हैं तैयारी

इंटरनेशनल योगा डे पर सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीरें, टोक्यो ओलंपिक के लिए कर रहीं हैं तैयारी

टेनिस की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। सानिया इन तस्वीरों में योगा करती हुईं नजर आ रहीं हैं। सानिया हर साल योगा डे पर...

इंटरनेशनल योगा डे पर सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीरें, टोक्यो ओलंपिक के लिए कर रहीं हैं तैयारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 21 Jun 2021 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

टेनिस की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। सानिया इन तस्वीरों में योगा करती हुईं नजर आ रहीं हैं। सानिया हर साल योगा डे पर फोटो शेयर करती हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहीं हैं। वह तस्वीरों में अलग-अलग तरह के योग आसन करते हुई दिख रहीं हैं। सानिया ओलंपिक की तैयारियों में जोरों-शोरों से जुटी हुईं हैं और अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहीं हैं। 

 

हाल ही में उन्होंने अपने एक वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कई तरह की एक्सरसाइज करती हुई नजर आईं थीं। वीडियो में सानिया जिम में जमकर पसीना बहाती हुई दिखी थीं। टोक्यो ओलंपिक में सानिया इस साल जबरदस्त प्रदर्शन करने के इरादे से कोर्ट में उतरेंगी। ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है और टूर्नामेंट 8 अगस्त चल चलेगा। सानिया मिर्जा ने पेरिस में खेले गए फ्रेंच ओपन 2021 में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, वह विंबलडन में खेलती हुई दिखाई देगी। विंबलडन की शुरुआत 28 जून से होनी है। राफेल नडाल और नाओमी ओसाका जैसे खिलाड़ी पहले ही इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें