हॉकी विश्व कप 2023 में जीत के साथ खत्म हुआ भारत का अभियान, साउथ अफ्रीका को हराकर हासिल किया नौवां स्थान

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराकर हॉकी विश्व कप 2023 में नौवां स्थान हासिल किया। भारत ने इस मैच में 5 गोल दागे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम दो गोल कर सकी।

offline
हॉकी विश्व कप 2023 में जीत के साथ खत्म हुआ भारत का अभियान, साउथ अफ्रीका को हराकर हासिल किया नौवां स्थान
Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
Sat, 28 Jan 2023 8:49 PM

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के क्लासिफिकेशन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से रौंदकर टूर्नामेंट का जीत के साथ समापन किया है। भारत इस बार ट्रॉफी नहीं जीत सका, लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय हॉकी टीम को सिर्फ एक हार मिली, जबकि एक ड्रॉ को छोड़कर भारत ने अपने सभी मैच जीते। भारत इस जीत के साथ घरेलू सरजमीं पर हुए टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के साथ नौंवे स्थान पर रहा। दक्षिण अफ्रीका ने वेल्स के साथ 11वां स्थान साझा किया।

बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को जगमग करते हुए अभिषेक (चौथे मिनट), हरमनप्रीत सिंह (11वें मिनट), शमशेर सिंह (44वें मिनट), आकाशदीप सिंह (48वें मिनट) और सुखजीत सिंह (58वें मिनट) ने मेजबान टीम के गोल किये। दक्षिण अफ्रीका के गोल सैमकेलो विम्बी (48वां) और मुस्तफा कासिम (60वां मिनट) ने किए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले की क्वार्टर में दो गोल करके भारत ने बढ़त हासिल कर ली थी। अभिषेक ने चौथे मिनट और हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर में शमशेर सिंह ने गोल किया, जबकि चौथे क्वार्टर में भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने गोल मारा। भारत के लिए इस मैच में आखिरी गोल सुखजीत सिंह ने किया। आखिरी क्वार्टर में अफ्रीका ने अपना खाता खोला। टीम के लिए सैमकेलो ने गोल दागा। मुसतपा ने 59वें मिनट में अफ्रीका का दूसरा गोल किया।

Hockey World Cup 2023 Final: जर्मनी और बेल्जियम में होगी खिताबी जंग, बड़ा इतिहास रचने की दहलीज प

इससे पहले भारत ने हॉकी विश्व कप के औपचारिक क्वासीफिकेशन मैच में गुरुवार को जापान को 8-0 से हराया था। भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच के पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गया था। नियमित समय में यह मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा था। अपने अभियान के सकारात्मक समापन के साथ भारत ने विश्व कप में अर्जेंटीना के साथ संयुक्त रूप से नौवां स्थान पक्का कर लिया।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

खेल की अगली ख़बर पढ़ें
India Hockey Team Hockey India Hockey World Cup
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें