Hindi Newsखेल न्यूज़India beat defending champions Japan 2 1 to win bronze medal in womens hockey at the Asian Games

Asian Games : भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य जीता, जापान को फाइनल में 2-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर एशियाई खेलों का कांस्य पदक जीता। भारत ने शनिवार को जापान को 2-1 से मात दी। सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन ने 4-0 से हराया था।

Himanshu Singh एजेंसी, हांगझोउSat, 7 Oct 2023 03:55 PM
share Share
Follow Us on
Asian Games : भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य जीता, जापान को फाइनल में 2-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल हारने के दो दिन बाद ही जबर्दस्त जुझारूपन के साथ वापसी करते हुए जापान को 2-1 से हराकर एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत लिया। हूटर के साथ ही मैदान पर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं कोच यानेके शॉपमैन और उल्लास में उछलती खिलाड़ियों को देखकर जाहिर हो गया कि इस कांसे के टीम के लिए क्या मायने हैं। 

सेमीफाइनल में चीन से 0-4 से हारने के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने की भारत की उम्मीदें ध्वस्त हो गई थी। इसके बावजूद टीम ने जापान की चुनौती का डटकर सामना करते हुए कांस्य पदक का मुकाबला जीता। 

टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिए दीपिका ने पांचवें और सुशीला चानू ने 50वें मिनट में गोल दागे जबकि जापान के लिए यूरी नागाई ने एकमात्र गोल किया। पिछली बार जकार्ता में 2018 में हुए खेलों में भारत ने रजत पदक जीता था। 

सात्विक-चिराग ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी को दी

रेफरी ने काफी सोच विचार के बाद भारत को तीन अंक और ईरान को एक अंक दिए हैं। जिसका मतलब है कि भारत ने बढ़त बना ली है और अब सिर्फ एक मिनट बचे हैं। ईरान की टीम ने खेलने से मना कर दिया है। भारतीय महिलाओं ने एशियाई खेलो में चौथी बार हॉकी के कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। इससे पहले भारत ने 1986,2006 और 2014 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा महिला हॉकी टीम ने 1982 में नई दिल्ली में खेले गए एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले गए एशियन गेम्स में भारत के हाथ चांदी लगी थी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें