फोटो गैलरी

Hindi News खेलIndia Asian Games 2023 Day 3 Schedule: जानिए, एशियन गेम्स में भारत का 26 सितंबर का शेड्यूल, हॉकी टीम की सिंगापुर से टक्कर

India Asian Games 2023 Day 3 Schedule: जानिए, एशियन गेम्स में भारत का 26 सितंबर का शेड्यूल, हॉकी टीम की सिंगापुर से टक्कर

India Asian Games 2023 Day 3 Schedule: भारतीय खिलाड़ी चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स के तीसरे दिन कई खेलों में दमदमख दिखाएंगे। जानिए, भारत का 26 सितंबर का शेड्यूल कैसा है?

India Asian Games 2023 Day 3 Schedule: जानिए, एशियन गेम्स में भारत का 26 सितंबर का शेड्यूल, हॉकी टीम की सिंगापुर से टक्कर
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,हांगझोउMon, 25 Sep 2023 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स में अब तक 11 मेडल अपने नाम किए हैं। भारत ने पहले दिन पांच और दूसरे दिन 6 मेडल पर कब्जा जमाया। भारत ने सोमवार को गोल्ड का खाता खोला। भारत ने निशानेबाजी और महिला क्रिकेट में स्वर्ण जीते। भारतीय खिलाड़ी अब तीसरे दिन यानी मंगलवार को को फिर दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। चलिए, आपको भारत का 26 सितंबर का शेड्यूल बताते हैं।

मुक्केबाजी: 

सचिन सिवाच बनाम उदीन असरी - पुरुष 51-57 किग्रा (12:30 PM)
नरिंदर बेरवाल बनाम एल्चोरो उलू ओमाटबेक - पुरुष +92 किग्रा (6:15 PM)

शतरंज: (12:30 PM)
    
कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती (पुरुष और महिला व्यक्तिगत) - पांचवें और छठे दौर की बाजियां

घुड़सवारी: (5:30 AM)

हृदय छेदा, अनुष अग्रवाल, दिव्यकृति सिंह, सुदीप्ति हजेला (ड्रेसेज व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा) 

ईस्पोर्ट्स: 
स्ट्रीट फाइटर वी: (7:20 AM)
प्रजापति मयंक बनाम राजिखान तलाल फुआद
बिस्वास अयान बनाम गुयेन खान हंग चाऊ 

तलवारबाजी: (6:30 AM)

महिला साबरे व्यक्तिगत: 
भवानी देवी बनाम हेंग जूलियट जी मिन 
भवानी देवी बनाम अलहम्मद अलहस्ना अब्दुलरहमान 
भवानी देवी बनाम दोस्पे करीना
भवानी देवी बनाम दयाबेकोवा जैनब 
भवानी देवी बनाम खातून सुश्री रोक्साना 

हॉकी: (6:30 AM)

भारत बनाम सिंगापुर (पुरुष) - ग्रुप चरण 

पाल नौकायन (सेलिंग): (8:30 AM)

सावरिमुथु जेरोम कुमार (पुरुष विंडसर्फिंग) 
डोइफोडे सिद्धेश्वर इंदार: हेल्म; 
सरवनन राम्या: क्रूमिक्स्ड (मल्टीहल - नैक्रा 17) 
कोंगारा प्रीति: हेल्म; 
सुधांशु शेखर: क्रू (मिश्रित डोंगी - 470) 
ठाकुर नेहा (लड़कियों की डोंगी), 
मेनन अद्वैत (लड़कों की डोंगी) 
कुमानन नेत्रा (महिला एकल डिंगी) 
हर्षिता: हेल्म; शीतल: क्रू (महिला स्किफ) 
गणेश ईश्वरीय (महिला विंडसर्फर) 
सरवनन विष्णु (पुरुष डिंगी) 
केलपंडा चेंगप्पा गणपति: हेल्म; 
अशोक ठक्कर वरुण: क्रू (पुरुष स्किफ) 
अली इबाद (पुरुष विंडसर्फर आरएस:एक्स) 

निशानेबाजी: (6:30 AM)

गनेमत सेखों, दर्शना राठौड़, परिनाज़ धालीवाल (स्कीट महिला व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - 75 लक्ष्य)  
रिदम सांगवान, ईशा सिंह और मनु भाकर (25 मीटर पिस्टल महिला) - क्वालिफिकेशन और टीम स्पर्धा 
दिव्यांश सिंह पंवार और रमिता (10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम) - क्वालिफिकेशन और पदक राउंड 

स्क्वॉश: 

भारत बनाम सिंगापुर (पुरुष) - ग्रुप चरण (7:30 AM)
भारत बनाम कतर (पुरुष) - ग्रुप चरण (4:30 AM)
भारत बनाम पाकिस्तान (महिला) - ग्रुप चरण (4:30 AM)

तैराकी:  (7:30 AM)

सरमा शिवांगी (महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल)
पलक जोशी आशुतोष (महिला 200 मीटर बैकस्ट्रोक) 
राकेश साजन प्रकाश, नटराज श्रीहरि, सेल्वराज प्रेमा लिकिथ, मैथ्यू तनीश जॉर्ज (पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले) 

वॉलीबॉल: 

भारत बनाम पाकिस्तान (पुरुष क्लासिफिकेशन) (4:00 PM)

वुशु: (5:00 PM)

सूरज यादव बनाम होटक खालिद (पुरुष 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल)।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें