फोटो गैलरी

Hindi News खेलखेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 : महाराष्ट्र का रहा दबदबा, हरियाणा दूसरे स्थान पर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 : महाराष्ट्र का रहा दबदबा, हरियाणा दूसरे स्थान पर

मेजबान महाराष्ट्र 228 पदकों के साथ पुणे में रविवार को सम्पन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। हरियाणा को दूसरा और दिल्ली को तीसरा स्थान मिला। महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 85...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 : महाराष्ट्र का रहा दबदबा, हरियाणा दूसरे स्थान पर
आईएएनएस।,पुणे। Sun, 20 Jan 2019 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मेजबान महाराष्ट्र 228 पदकों के साथ पुणे में रविवार को सम्पन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। हरियाणा को दूसरा और दिल्ली को तीसरा स्थान मिला। महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 85 स्वर्ण, 62 रजत और 81 कांस्य पदक जीते। हरियाणा ने कुल 178 पदक जीते। उसके खाते में 62 स्वर्ण, 56 रजत और 60 कांस्य आए। दिल्ली ने 136 पदक जीते, जिनमें 48 स्वर्ण, 37 रजत और 51 कांस्य शामिल हैं। कनार्टक को 77 पदक मिले। उसने 30 स्वर्ण, 28 रजत और 19 कांस्य पदक जीते। 

कुल 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के 6000 खिलाड़ी हुए शामिल
इसी तरह तमिलनाडु को कुल 87 पदक मिले। उसके खाते में 27 स्वर्ण, 35 रजत तथा 25 कांस्य आए। उत्तर प्रदेश ने 23 स्वर्ण, 25 रजत और 40 कांस्य पदकों के साथ कुल 88 पदक जीते। इसके बाद पंजाब (72), गुजरात (39), पश्चिम बंगाल (44) तथा केरल (58) का स्थान है। भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित इन खेलों में 29 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों के 6000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

VIDEO: जब रोजर फेडरर को सुरक्षागार्ड ने रोका, रिएक्शन ने जीता दिल

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें