एशियन गेम्स 2023 में भारत के मेडल की सेंचुरी कैसे हुई पूरी? जानिए कितने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज आए
India's century of medals at Asian Games 2023: भारत ने शनिवार को एशियन गेम्स 2023 में ऐतिहासिक कारनामा अंजाम दिया। भारत ने चीन में जारी 19वें एशियन गेम्स में मेडल की सेंचुरी कंप्लीट कर ली है।

भारत ने चीन के हांगझोउ में जारी एशियन गेम्स 2023 के 14वें दिन नायाब कारनामा अंजाम दिया। भारत ने शनिवार (7 अक्टूबर) को 19वें एशियन गेम्स में मेडल की सेंचुरी कंप्लीट कर ली। भारत एशियन गेम्स गेम्स इतिहास में पहली बार एक संस्करण में 100 मेडल अपने नाम किए हैं। भारत ने इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पांच साल पहला जकार्ता में आया था। भारत ने जकार्ता एशियन गेम्स 2018 में 80 मेडल हासिल किए थे।
भारत को हांगझोउ एशियन गेम्स में 100वां मेडल भारतीय महिला कबड्डी टीम ने दिलाया। कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को 26-25 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारत अब तक कुल 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर है। चीन 350 से अधिक मेडल जीतकर टॉप पर है। बता दें कि भारत ने मौजूदा एशियन गेम्स में सर्वाधिक गोल्ड जीतने का भी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने जकार्ता में 16 स्वर्ण पदक जीते थे।
भारत ने इस मर्तबा एथलेटिक्स और शूटिंग शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 से अधिक मेडल पर कब्जा जमाया। भारत ने एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 29 पदक जीते, जिसमें 6 गोल्ड, 14 सिल्वर, और 9 ब्रॉन्ज हैं। भारत ने शूटिंग में (7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य) 22 पदक हासिल किए। भारत के 30 एथलीट अब तक एक से अधिक पदक जीत चुके हैं, जिनमें राइफलमैन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और पिस्टल निशानेबाज ईशा सिंह ने एक एथलीट द्वारा सबसे अधिक 4 पदक जीते हैं।
गौरतलह है कि भारत ने जकार्ता एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तीन दिन पहले यानी 4 अक्टूबर को तोड़ा था। भारत की कंपाउंड तीरंदाजी टीम में शामिल ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने बुधवार को जैसे ही गोल्ड जीता तो 70 मेडल का आंकड़ा पार हो गया। इसके अलावा, भारत ने एक अक्यूबर को 15 मेडल जीतकर एतिहासिक प्रदर्शन किया था। भारत का एशियन गेम्स इतिहास में यह एक दिन यह सबसे अधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।