फोटो गैलरी

Hindi News खेलहॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए पी आर श्रीजेश और दीपिका का नाम भेजा

हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए पी आर श्रीजेश और दीपिका का नाम भेजा

देश के सर्वाोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हॉकी इंडिया ने अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश और पूर्व महिला खिलाड़ी दीपिका का नाम भेजा है। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया...

हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए पी आर श्रीजेश और दीपिका का नाम भेजा
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 26 Jun 2021 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के सर्वाोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हॉकी इंडिया ने अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश और पूर्व महिला खिलाड़ी दीपिका का नाम भेजा है। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया और नवजोत कौर का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है। पिछले साल रानी रामपाल को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वह यह पुरस्कार पाने वालीं पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनीं थीं। 

टोक्यो ओ​लंपिक से पहले चोटिल हुईं भारतीय महिला एथलीट ​​हिमा दास, टूट सकता है ओलंपिक खेलने का सपना

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम के सदस्य हरमनप्रीत , वंदना कटारिया और नवजोत कौर के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं। कोच बी जे करियप्पा और सी आर कुमार के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए दिए गए हैं। हॉकी इंडिया ने आजीवन योगदान के लिये ध्यानचंद पुरस्कार के लिए पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और एम सी संग्गाइ इबेमाल के नाम की सिफारिश की है। खेलरत्न पुरस्कार के लिए एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2020 के प्रदर्शन को पैमाना रखा गया है । इस दौरान श्रीजेश ने ब्रेडा में चैम्पियंस ट्रॉफी 2018 में सिल्वर मेडल, 2018 एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल और एफआईएच सीरिज फाइनल भुवनेश्वर 2019 में मिले स्वर्ण पदक में अहम भूमिका निभाई। 

चार बार के चैंपियन मो फराह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से चूके

श्रीजेश को 2015 में अर्जुन और 2017 में पद्मश्री मिल चुका है । वहीं दीपिका 2018 एशियाई खेलों और 2018 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थी। हरमनप्रीत 100 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं । वहीं वंदना कटारिया 200 से अधिक और नवजोत 150 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोंबम ने नामांकन के बारे में कहा , 'पिछले साल रानी को खेलरत्न मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात थी । इस बार हम देश के दो उम्दा हॉकी खिलाड़ियों पी आर श्रीजेश और दीपिका के नाम भेज रहे हैं।'
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें