फोटो गैलरी

Hindi News खेलचैम्पियंस ट्रॉफी ब्रेडा: भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, श्रीजेश को कमान

चैम्पियंस ट्रॉफी ब्रेडा: भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, श्रीजेश को कमान

नीदरलैंड्स में अगले माह से आयोजित होने वाले राबोबैंक पुरुष हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी ब्रेडा के लिए हॉकी इंडिया (एचआई) ने गुरुवार को 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस टूनार्मेंट में दिग्गज...

चैम्पियंस ट्रॉफी ब्रेडा: भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, श्रीजेश को कमान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 31 May 2018 04:29 PM
ऐप पर पढ़ें

नीदरलैंड्स में अगले माह से आयोजित होने वाले राबोबैंक पुरुष हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी ब्रेडा के लिए हॉकी इंडिया (एचआई) ने गुरुवार को 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस टूनार्मेंट में दिग्गज गोलकीपर पी.आर.श्रीजेश भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। पंजाब के जर्मनप्रीत सिंह अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने जा रहे हैं। श्रीजेश की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने इस टूनार्मेंट के पिछले संस्करण में इतिहास रचते हुए रजत पदक हासिल किया था। पिछले 34 वर्षों में भारतीय टीम ने पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी में पदक जीता था।

FIFA WC 2018:ग्रुप 8 और टीमें 32,जानें कौन हैं 'ग्रुप-A' की चार टीमें?

नीदरलैंड्स में 23 जून से शुरू होने वाले इस टूनार्मेंट के बारे में श्रीजेश ने कहा, “पिछले संस्करण में हम स्वर्ण पदक जीतने के काफी करीब थे। हालांकि, हमें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हमारे लिए यह टूनार्मेंट यादगार था। इस बार भी हम इतिहास रचना चाहते हैं, क्योंकि यह इस टूनार्मेंट का आखिरी संस्करण है। श्रीजेश के साथ इस टूनार्मेंट में चिंग्लेसाना सिंह उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

FIFA WC 2018:फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी,मोहम्मद सालाह खेलेंगे विश्व कप

भारतीय पुरुष हॉकी टीम: 

गोलकीपर्स: श्रीजेश प्राटू रवींद्रम (कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक

डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, जर्मनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, अमित रोहिदास

मिडफील्डर्स: मनप्रीत सिंह, चिंग्लेसाना सिंह (उप-कप्तान), सरदार सिंह, विवेक सागर प्रसाद
फारवर्ड्स: सुनील सोमरपेत विटालाचार्य, रमनदीप सिंह, मंदीप सिंह, सुमित कुमार जूनियर, आकाशदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें