फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA WC 2018: हैरी केन को गोल्डन बूट मिलना लगभग तय, जानें सारे समीकरण

FIFA WC 2018: हैरी केन को गोल्डन बूट मिलना लगभग तय, जानें सारे समीकरण

इंग्लैंड भले ही विश्वकप के फाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाया हो, लेकिन टीम के कप्तान हैरी केन का गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम करने की पूरी संभावना है। इंग्लैंड को तीसरे स्थान के लिए अपना आखिरी...

FIFA WC 2018: हैरी केन को गोल्डन बूट मिलना लगभग तय, जानें सारे समीकरण
राजेश शर्मा,नई दिल्लीFri, 13 Jul 2018 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

इंग्लैंड भले ही विश्वकप के फाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाया हो, लेकिन टीम के कप्तान हैरी केन का गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम करने की पूरी संभावना है। इंग्लैंड को तीसरे स्थान के लिए अपना आखिरी मैच बेल्जियम से खेलना है। इस मैच के बाद गोल्डन बूट के खिलाड़ी का नाम लगभग तय हो जाएगा। हालांकि इसके बाद भी फाइनल का मुकाबला होना है, लेकिन क्रोएशिया और फ्रांस के खिलाड़ी हैरी केन से गोल करने काफी पीछे हैं। कोई अप्रत्याशित खेल ही इन देशों में से किसी खिलाड़ी को गोल्डन बूट दिलावा सकता है।

इंग्लैंड के हैरी केन ने पांच मैचों में 6 गोल दागे हैं और वर्तमान में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं। दूसरे स्थान पर बेल्जियम के रामेलु लोकाकु हैं जो 5 मैचों में चार गोल कर चुके हैं। वहीं फ्रांस के दो खिलाड़ी एंटनी ग्रीजमैन और किलिओन एमबाप्पे तीन-तीन गोल कर चुके हैं। इंग्लैंड और बेल्जियम के बीच तीसरे स्थान के लिए 14 जुलाई को मुकाबला होना है। इस मुकाबले में हैरी केन गोल नहीं कर पाते और लोकाकु तीन गोल करते हैं तो हैरीकेन से आगे हो जाएंगे।

फीफा वर्ल्ड कप की खबरें पढ़ने के लिए यहां CLICK करें

Harry Kane

अगर ये दो गोल करते हैं तो और हैरी केन गोल नहीं करते तो दोनों के 6-6 गोल हो जाएंगे। वहीं अगर हैरी केन और लुकाकु दोनों गोल नहीं पाते तो हैरी केन सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने रहेंगे। ऐसे में तीसरे स्थान के लिए होने वाले मैच में गोल्डन बूट के संभावित खिलाड़ियों में बने रहने के लिए लकाकु को कड़ी मेहनत करनी होगी। वहीं अगर हैरीकेन इस मैच में एक या दो गोल करते हैं तो वो निश्चित रूप से गोल्डन बूट के हकदार हो सकते हैं। हालांकि 1958 में हुए तीसरे स्थान के लिए मैच में फ्रांस के फोंटेन ने चार गोल किए थे। ऐसे में इतिहास दोहराने पर ही लकाकु गोल्डन बूट के लिए सबसे आगे होंगे।

TWITTER TROLL: नेमार की तरह 'नौटंकी' के लिए ऐसे उड़ा चहल का मजाक

पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनादि बरुआ ने बताया कि लोकाकु के पास गोल्डन बूट पाने का एक मौका है। इसके लिए उन्हें कम से कम दो गोल करने होंगे। ताकि हैरी केन की बराबरी कर सकें। वहीं हैरी केन अगर गोल करते हैं तो बेल्जियम के इस खिलाड़ी को काफी मुश्किल होगी। ग्रुप स्टेज के मुकाबले में बेल्जियम ने इंग्लैंड को 1 गोल से हराया। ऐसे में ये मैच ज़्यादा स्कोर वाला नहीं होगा, दोनों देशों में कांटे की टक्कर होगी। पूरी उम्मीद है कि हैरी केन गोल्डन बूट बनेंगे।

फ्रांस के दो खिलाड़ियों के तीन-तीन गोल, क्रोएशियाई खिलाड़ी काफी पीछे

फ्रांस के एंटनी ग्रीजमैन और एमबाप्पे तीन-तीन गोल कर चुके हैं। वहीं गोल्डन बूट के प्रबल दावेदार हैरी केन के छह गोल हैं। ऐसे में गोल्डन बूट में बने रहने के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को कम से कम 3-3 गोल करने होंगे, जिसकी संभावना कम ही लगती है। विश्वकप के इतिहास में खिताबी मुकाबले में एक बार ही किसी एक खिलाड़ी ने तीन गोल किए हैं। 1966 में इंग्लैंड के ज्योफ हर्स्ट ने फाइनल में तीन गोल किए थे। इंग्लैंड को  इसी वर्ष विश्वकप का एकमात्र खिताब मिला था। ऐसे में अगर दोनों खिलाड़ी 1966 के खिताबी मुकाबले का इतिहास फाइनल में दोहराते भी हैं तो छह गोल कर पाएंगे।  वहीं क्रोएशिया के खिलाड़ी दो गोल करने तक ही सीमित हैं। ऐसे में इस देश के फुटबॉलर गोल्डन बूट से काफी दूर दिख रहे हैं।

VIDEO: फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचा क्रोएशिया, तो जमकर नाचीं राष्ट्र​पति कोलिंडा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें